खबर
Top News

नए जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार: स्ट्रेचर पर मरीजों को खुद ढो रहे परिजन; न वार्ड बॉय, न पीने का पानी, लिफ्ट भी बंद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 12:08 pm
शेयर करें:
नए जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का अंबार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में करीब 83 करोड़ रुपए की लागत से बने 300 बिस्तरीय नए जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंचने वाले मरीजों को स्ट्रेचर से ओपीडी तक ले जाने के लिए भी कर्मचारी नहीं मिल रहे।

मुख्यमंत्री ने किया था शुभारंभ
एक बुजुर्ग महिला को उनके परिजन खुद करीब 50 मीटर तक स्ट्रेचर धकेलकर ओपीडी तक ले गए। रास्ते में खराब स्ट्रेचर के कारण उन्हें कई बार रुकना भी पड़ा। अस्पताल का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को किया था, लेकिन इसके बाद भी अस्पताल पूरी क्षमता से शुरू नहीं हो सका है।

300 बेड का अस्पताल, फिलहाल 50 बेड ही संचालित
नए जिला अस्पताल में 300 बेड की क्षमता है, लेकिन वर्तमान में करीब 50 बेड पर ही सेवाएं संचालित हो रही हैं। अभी मुख्य रूप से प्रसूति सेवाएं शुरू की गई हैं।

हृदय रोग, मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग सहित अन्य बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

आधुनिक भवन के बावजूद जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों की कमी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है।

प्यास बुझाने के लिए भी खरीदना पड़ रहा पानी
अस्पताल में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परिसर में कई स्थान वाटर कूलर के लिए निर्धारित किए गए हैं, लेकिन मशीनें नहीं लग पाई हैं।

इसके कारण मरीजों और परिजनों को बोतलबंद पानी खरीदना या बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। अस्पताल का स्टाफ भी इस समस्या से परेशान है।

लिफ्ट बंद, सीढ़ियों से आवाजाही
अस्पताल की लिफ्ट भी फिलहाल बंद है। ऐसे में मरीजों और परिजनों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई वार्डों में बेड पहुंच चुके हैं, लेकिन व्यवस्थित नहीं होने से आवाजाही में भी परेशानी हो रही है।

वार्ड तैयार, उपकरणों का इंतजार
मेटरनिटी ऑपरेशन थिएटर और NICU सहित कई वार्डों में बेड लगा दिए गए हैं और कमरे भी तैयार हैं, लेकिन आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा।

नए अस्पताल की मौजूदा स्थिति ने सवाल खड़ा कर दिया है कि भवन के लोकार्पण के साथ जरूरी स्टाफ, उपकरण और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था क्यों पूरी नहीं की गई? 300 बेड के अस्पताल को पूरी क्षमता से शुरू करने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अभी भी इंतजार ही करना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी
Top News

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

1 minute ago
मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा
Top News

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

11 minutes ago
'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी
Top News

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

18 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

26 minutes ago
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद
Top News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

29 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

40 minutes ago
MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज
Top News

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

about 1 hour ago
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
Top News

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

about 1 hour ago
दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत
Top News

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त
Top News

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

about 1 hour ago
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

about 2 hours ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 19 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 19 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!