नाना पटवारी के फर्जीवाड़े का कोड एनपी: सुमित मंत्री के साथ डायरी पर करता था खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

संजय महाजन की शिकायत के बाद मंत्री से दस घंटे चली पूछताछ
शुभम वैली के पांच प्लॉटों को डायरी पर बेचना कबूला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी का नया खेल सामने आया है। पुलिस की जांच से अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर ये तो सभी जान गए हैं कि नाना पटवारी ने शुभम वैली कॉलोनी में प्लॉटों के बड़े खेल किए हैं, लेकिन कल ये बात और सामने आई है कि उसने ये खेल एनपी (नाना पटवारी) कोड से किए हैं यानी कॉलोनाइजर सुमित मंत्री के साथ मिलकर किए जा रहे उसके फर्जीवाड़े का कोड एनपी था। सुमित मंत्री के शिकार संजय महाजन की शिकायत के बाद कल डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर सुमित मंत्री से करीब आठ घंटे पूछताछ की है। उसने शुभम वैली के पांच प्लॉटों को नाना के साथ मिलकर बेचना स्वीकारा है।
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार 28 जुलाई को संजय महाजन नाम के व्यक्ति ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एक शिकायती आवेदन दिया था। कहना था कि उससे कॉलोनाइजर सुमित मंत्री ने शुभम वैली के एक प्लॉट का सौदा किया था। डायरी पर हुए इस सौदे के एवज में उसने 11 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद संजय महाजन ने 30 जुलाई को एक और शिकायती आवेदन दिया और बताया कि पहली शिकायत के बाद उसके घर पर जीतू तीनदोरी नाम का व्यक्ति सफेद एसयूवी से आया था। वह उन्हें 20 लाख रुपए नकद देकर धमकाते हुए सुमित मंत्री से हुए सौदे के प्लॉट की डायरी और एग्रीमेंट ले गया।
जीतू तीनदोरी ने धमकाकर शपथ पत्र पर उनसे हस्ताक्षर भी करवा लिए। शिकायत देते हुए संजय महाजन ने जीतू द्वारा जबरदस्ती दिए 20 लाख रुपए भी पुलिस को दिए और बताया कि उन्होंने 11 लाख रुपए एक नंबर में दिए थे, लेकिन ये जो 20 लाख रुपए हैं उन्हें इसका सोर्स नहीं मालूम है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुमित मंत्री को कल पूछताछ के लिए बुलवाया गया था। वह दोपहर करीब 2 बजे राजेंद्र नगर थाने पहुंचा था। उससे करीब 2.30 बजे से रात के करीब 12 से 12.15 बजे तक पूछताछ की गई।
नाना का ड्राइवर बना था जमानतदार
डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार ऐसे तो सुमित मंत्री से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। कुछ पुराने बिंदुओं पर दोबारा पूछताछ की गई। घुमा-फिराकर की गई पूछताछ में उसने स्वीकारा कि उसने शुभम वैली के पांच प्लॉटों में डायरी पर खेल किया है। हालांकि डायरी नाना पटवारी बनवाता था। नाना पटवारी ही फोन करके बताता था कि किस नंबर के प्लॉट की डायरी बनाना है। वह संबंधित प्लॉट को हाईलाइट कर छोड़ देता था और डायरी पर एनपी लिख देता था यानी बताया प्लॉट नंबर नाना पटवारी का हो जाता था। नाना पटवारी और सुमित मंत्री ने जो डायरी संजय महाजन को दी थी उसमें जमानतदार कृष्णा मोरे व एक अन्य है। कृष्णा मोरे नाना पटवारी का ड्राइवर है। जीतू तीनदोरी की तलाश की जा रही है। कृष्णा मोरे से भी पूछताछ की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!