देशभर में बारिश का कहर: बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत; बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बिहार के विभिन्न जिलों के 7 और पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के 4 लोग शामिल हैं।
लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बाधित हो गया
वहीं उत्तराखंड में बारिश के बीच लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बाधित हो गया है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, 200 यात्री फंसे
उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया। इसके चलते करीब 200 यात्री रास्ते में फंस गए हैं। यात्री सोमवार रात करीब 9 बजे से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
ऋषिकेश में वॉर्निंग लेवल के करीब गंगा
लगातार बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़कर वॉर्निंग लेवल के करीब पहुंच गया है। कई आरती घाट पानी में डूब गए हैं। खतरे को देखते हुए SDRF की तैनाती बढ़ाई गई है और लोगों से नदी तथा घाटों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
आगरा में 2 से 3 फीट पानी, स्कूलों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश के आगरा में रात करीब एक बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। हालात को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बाराबंकी में भी करीब दो घंटे की तेज बारिश के बाद बस स्टेशन सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया।
अंबाला-झज्जर में सड़कें बनीं तालाब
हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रातभर हुई बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूब गईं। कुछ बाजारों में दुकानों तक पानी पहुंच गया, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हावड़ा में बिजली गिरने से 4 किसानों की मौत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जगतबल्लवपुर में खेत में काम कर रहे लोगों पर बिजली गिरने से दो किसानों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए।
आमता में तालाब पर हाथ-पैर धो रहे 35 वर्षीय किसान की बिजली गिरने से जान चली गई। वहीं बगनान के कटापुकुर में खेत में काम कर रहे एक अन्य किसान की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!