खबर
Top News

दतिया जीत के बाद मुख्यमंत्री को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा पत्र: बोले- जनता को पारदर्शिता और ठोस परिणाम चाहिए; झूठे वादे नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 12:51 pm
शेयर करें:
दतिया जीत के बाद मुख्यमंत्री को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा पत्र

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पटवारी ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए दतिया के जनादेश का हवाला दिया और प्रदेश में ‘श्वेत-पत्रों’ की नई राजनीतिक परंपरा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।

लिखी यह बात
पटवारी ने कहा कि दतिया के चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि जनता अब केवल वादों के बजाय पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और ठोस परिणाम चाहती है।

बोले- दोनों दल मिलकर शुरू करें नई परंपरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर प्रदेश में श्वेत-पत्र जारी करने की एक स्वस्थ राजनीतिक परंपरा की शुरुआत करें।

उनका कहना है कि इससे सरकार की घोषणाओं, योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जनता के सामने स्पष्ट रूप से रखी जा सकेगी। साथ ही राजनीतिक दलों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

दतिया के जनादेश को बताया संदेश
पत्र में जीतू पटवारी ने लिखा कि दतिया का निर्णय केवल एक निर्वाचन क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे प्रदेश की जनता की मन की आवाज को दर्शाता है। जनता सकारात्मक और विकास आधारित विमर्श चाहती है, जहां समस्याओं के बजाय समाधान पर बात हो।

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यही है
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह सत्ता और विपक्ष दोनों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाए रखता है। इसलिए दतिया के जनादेश को केवल राजनीतिक हार-जीत के चश्मे से न देखकर मध्य प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के एक अवसर के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए।

श्वेत पत्रों की परंपरा शुरु हो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा कि प्रदेश की बुनियादी चुनौतियों पर सरकार को क्रमवार 'श्वेत-पत्र' (White Paper) जारी करने चाहिए। उन्होंने बिजली और पेयजल व्यवस्था, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों और कृषि क्षेत्र की चुनौतियां, युवाओं का रोजगार, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, आदिवासी समुदाय के प्रश्न तथा दलित-पिछड़ा वर्ग की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर श्वेत-पत्र लाने का सुझाव दिया।

आरोप-प्रत्यारोप के बजाए आंकड़ों और तथ्यों पर बहस हो
जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इन सभी जनहित के मुद्दों पर अपने तथ्य, सुझाव और दृष्टिकोण सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में बहस का आधार आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि तथ्य और आंकड़े होने चाहिए।

यदि सरकार इस पहल को स्वीकार करती है, तो इससे जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर खुले संवाद, आत्ममंथन और जवाबदेही के लिए पूरी गंभीरता से तैयार है।

संबंधित समाचार

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार
Top News

सास के चोरी जेवरात बहू ने इंस्टाग्राम पर खोज निकाले नौकरानी को किया गिरफ्तार:तीन साल से घर में काम कर रही थी; करीब 3 लाख का माल बरामद

6 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:गौ संरक्षण को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; कलेक्टर कार्यालय पर धरने की चेतावनी, चार घंटे चला प्रदर्शन

40 minutes ago
निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या
Top News

निठारी कांड के आरोपी ने की आत्महत्या:चाय की दुकान चला रहा था; अंदर फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

40 minutes ago
नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

नशे में कार दौड़ा रही महिला ने बाइक को मारी टक्कर:दोस्त गिरा, बेटे के सिर में चोट

41 minutes ago
फर्जी रौब
Top News

फर्जी रौब:नशेड़ी चालक कार पर लगाकर घूम रहा था लाल-नीली बत्ती

about 1 hour ago
दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा
Top News

दीपोत्सव में 12 साल का बटुक झुलसा:दीये जलाते समय हुआ हादसा; पिता ने बच्चों को बिना अनुमति लाने का लगाया आरोप

about 1 hour ago
नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप
Top News

नाबालिग छात्रा से आपत्तिजनक चैट का आरोप:लव जिहादी शिक्षक गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, POCSO में केस दर्ज

about 1 hour ago
मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का
Top News

मानसिंह से नहीं हुआ खुलासा चंदर हत्याकांड का:दो दिन रिमांड के बाद भी खाली हाथ पुलिस

about 1 hour ago
झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक
Top News

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

about 1 hour ago
तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी
Top News

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

about 1 hour ago
मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा
Top News

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

about 1 hour ago
'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी
Top News

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

about 2 hours ago
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद
Top News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

about 2 hours ago
MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज
Top News

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

about 2 hours ago
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
Top News

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

about 2 hours ago
दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत
Top News

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

about 2 hours ago
छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त
Top News

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!