डीजे की धुन पर झूम रही थी रात: तभी सायरन बजाती जा धमकी पुलिस; रिसॉर्ट से लेकर बैंक्वेट तक मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

शहर में देर रात पार्टी कल्चर पर पुलिस का शिकंजा, मामा बोका रिसॉर्ट और नक्षत्र ओरा पर कार्रवाई
कमरों में मिले युवक-युवतियां, आयोजक नहीं दिखा सके अनुमति
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रात गहराती गई... डीजे की आवाज तेज होती गई... डांस फ्लोर पर कदम थिरकते रहे... खाने-पीने का दौर चलता रहा। इसी बीच सायरन बजाती जा धमकी पुलिस ने पूरी महफिल का रंग बदल दिया। शहर से लगे मामा बोका रिसॉर्ट और शहर के भीतर नक्षत्र ओरा में देर रात चल रहे आयोजनों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। एक जगह कमरों में युवक-युवतियां मिले तो दूसरी जगह बिना पुलिस को सूचना दिए पार्टी चलती मिली। दोनों मामलों में आयोजकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
बड़ी कार्रवाई क्षिप्रा थाना क्षेत्र के ग्राम लसूड़िया परमार स्थित मामा बोका रिसॉर्ट पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां देर रात तक डीजे, डांस और खाने-पीने की पार्टी चल रही है। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पूरे परिसर की जांच की तो डांस पार्टी के साथ कई कमरों में युवक-युवतियां मिले।
मौके पर मौजूद रिसॉर्ट संचालक विवेक उर्फ गोलू पटेल से पार्टी आयोजन की अनुमति, मेहमानों का रिकॉर्ड और अन्य वैधानिक दस्तावेज मांगे तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके खिलाफ नियमों के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आयोजन के लिए प्रशासन और पुलिस से पूर्व अनुमति ली गई थी या नहीं तथा रिसॉर्ट में ठहरने वालों का रिकॉर्ड नियमानुसार रखा गया था या नहीं।
उधर, लसूड़िया थाना क्षेत्र के नक्षत्र ओरा में भी देर रात चल रही पार्टी पुलिस के निशाने पर आ गई। जांच में सामने आया कि पार्टी का आयोजन रनदीप द्वारा किया गया था, लेकिन न तो इसकी अनुमति ली गई और न ही पुलिस को इसकी कोई पूर्व सूचना दी गई। मामले में आयोजक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात होने वाले सार्वजनिक आयोजनों, डीजे पार्टियों और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों के लिए पूर्व सूचना और आवश्यक अनुमति अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी कारण दोनों मामलों में कार्रवाई की गई है।
आखिरकार किसके इशारे पर हो रही थी पार्टी
अब जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि दोनों आयोजनों में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन हुआ था या नहीं, ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड उपलब्ध है या नहीं और कहीं अन्य नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
यदि जांच में अतिरिक्त अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि बिना अनुमति देर रात पार्टियां आयोजित करने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई होगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!