खबर
Top News

18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी; दोस्तों ने फंदे पर लटका देखा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 11:31 am
शेयर करें:
18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र प्रियांश कौरव ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रहता था। घटना का पता तब चला, जब उसके दो दोस्त कोचिंग से लौटे। वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, प्रियांश मूल रूप से नरसिंहपुर-गाडरवारा क्षेत्र का रहने वाला था। वह करीब 15 दिन पहले ही SSC प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इंदौर आया था और भंवरकुआ क्षेत्र में तीन दोस्तों के साथ रह रहा था।

दोस्त कोचिंग से लौटे तो चला पता
प्रियांश के दोस्त शिवम ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम वह एक अन्य साथी के साथ कोचिंग गया था। उनका तीसरा दोस्त भी कुछ समय पहले परिचित से मिलने बाहर चला गया था। इस दौरान प्रियांश कमरे में अकेला था।

दोनों दोस्त वापस लौटे तो प्रियांश फंदे पर मिला। उसे नीचे उतारकर तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर लौटने की जताई थी इच्छा
दोस्तों के अनुसार, प्रियांश को इंदौर आए कुछ ही दिन हुए थे और वह कोचिंग में डेमो क्लास ले रहा था। उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था और उसने माता-पिता से फोन पर बात कर घर लौटने की इच्छा जताई थी। परिजनों ने भी उसे वापस आने के लिए कह दिया था।

कमरे से नहीं मिला कोई नोट
प्रियांश किसान परिवार से था। उसके माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई है, जो भोपाल में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। भंवरकुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और दोस्तों के बयान लेकर घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक
Top News

झिलमिलाए ‘आशीर्वाद’ के करोड़ों दीपक:कहीं दीप जले, कहीं दिल

1 minute ago
तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी
Top News

तेज रफ्तार नगर निगम की गाड़ी दुकान में घुसी:शटर-दीवार टूटी; दो स्कूटर और ठेला भी चपेट में, एक व्यक्ति घायल

2 minutes ago
मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा
Top News

मेडिकैप्स स्कूल में पहली मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा:पानी की बोतल उठाते समय हुआ हादसा; परिसर में मचा हड़कंप

8 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:धर्मनगरी में इतने लाख दीपों का रिकॉर्ड; घाट से महालोक तक जगमगाया शहर, इतने हजार वॉलंटियर्स ने तीन मिनट में जलाए दीये

13 minutes ago
'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी
Top News

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

19 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

27 minutes ago
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद
Top News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

30 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

41 minutes ago
MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज
Top News

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

about 1 hour ago
निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
Top News

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

about 1 hour ago
दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत
Top News

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त
Top News

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

about 1 hour ago
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

about 2 hours ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 19 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 19 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!