खबर
Madhya Pradesh

दतिया का 'अंतर्कलह' और सियासत का नया संदेश: जब संगठन के अनुशासित तंत्र पर भारी पड़ा अंदरूनी असंतोष

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
दतिया का 'अंतर्कलह' और सियासत का नया संदेश

इंदौर खुलासा फर्स्ट।
उपचुनाव अक्सर केवल उम्मीदवारों की हार-जीत तय नहीं करते, बल्कि वे सत्ताधारी दलों के भीतर सुलग रहे असंतोष और जनता के मिजाज की परतें खोलकर रख देते हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव का जनादेश भी कोई साधारण चुनावी नतीजा नहीं है।

यह जीत-हार से परे, भाजपा के उस अजेय माने जाने वाले गढ़ में सेंध की कहानी है जहां विपक्ष की ताकत से ज्यादा संगठन के अंदरूनी विरोधाभासों ने खेल बिगाड़ा। चुनाव संपन्न होते ही पराजित प्रत्याशी का अपनों को ही 'भीतरघाती' करार देना इस बात की खुली मुहर है कि सत्ता और संगठन का अनुशासन अब केवल मंचों तक सीमित रह गया है।

विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को शिकस्त पर मजबूर किया। कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6056 वोटों से कभी न भूलने वाली शिकस्त दी।

पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ 121 पर भी भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में 2 वर्ष की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी।

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से परास्त किया था।

अपनों का बिखराव
जब सबसे मजबूत किला ही दरक गया...राजनीति में सबसे बड़ा झटका तब लगता है जब नेतृत्व की नींव मानी जाने वाली जमीन ही खिसक जाए। पूर्व कद्दावर मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के अपने ही पोलिंग बूथ पर पार्टी का पिछड़ जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि स्थानीय स्तर पर चेहरे बदलने और असंतोष को दबाने की रणनीति पूरी तरह नाकाम रही।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि टिकट वितरण के बाद जो नाराजगी सतह के नीचे दब गई थी, उसने मतदान के दिन खामोश बगावत का रूप ले लिया। सत्ता के शीर्ष नेतृत्व ने रैलियों और बैठकों का दौर तो चलाया, लेकिन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के ठंडे पड़ चुके उत्साह को भांपने में भारी चूक हुई

विपक्ष के लिए जीवनदान और नए नेतृत्व की परीक्षा
लगातार पराजयों के साये में जी रही मध्य प्रदेश कांग्रेस और उसके नए संगठन के लिए यह परिणाम किसी ऑक्सीजन से कम नहीं है। कानूनी बाधाओं के कारण खाली हुई इस सीट को बचाए रखना प्रदेश नेतृत्व की साख की लड़ाई बन चुका था।

जीतू पटवारी के नेतृत्व पर मुहर की तरह है यह जीत। जमीनी मुद्दों को केंद्र में रखकर लड़े गए इस चुनाव ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में यह विश्वास भरा है कि यदि कैडर एकजुट रहे तो सत्ता की मशीनरी को भी चुनौती दी जा सकती है।

नतीजों के बाद राजधानी के गलियारों में दिखा उत्साह यह दर्शाता है कि एक छोटी सी जीत भी लंबे समय से पस्त पड़े कार्यकर्ताओं के मनोबल को रातों-रात बदल सकती है।

चेतावनी या सबक
जानकारों की राय है कि मुख्यमंत्री और नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरी सत्ताधारी पार्टी के लिए यह जनादेश एक कड़ा सबक है। यदि अपनों के बीच उपजी कड़वाहट और गुटबाजी को समय रहते नहीं सुलझाया गया तो यह बीमारी आगामी आम चुनावों में और विकराल रूप ले सकती है।

सत्ता के रसूख और प्रचार के शोर से चुनाव नहीं जीते जा सकते। संगठन के पुराने और समर्पित कैडर को साधे रखना ही असली पूंजी है। दतिया का यह फैसला आने वाले समय के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकेत है।

यह बताता है कि जब सत्ता के भीतर असंतोष की आग सुलगती है, तो बाहर का किला चाहे कितना भी मजबूत दिखे, अंदर से उसकी नींव कमजोर हो ही जाती है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 3 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 3 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 3 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 4 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 4 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 4 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 4 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 4 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 5 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 5 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 5 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 5 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!