मौत से पहले आर्थिक मदद के लिए रातभर फोन करते रहे इंजीनियर: होटल के पीछे इस हालत में मिले; राजधानी के किस शख्स का नाम आया सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र के त्रिवेणा होटल में मृत मिले सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार यादव के मामले में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। होटल का बकाया बिल 70 हजार रुपये से अधिक हो चुका था। घटना से दो दिन पहले राजकुमार ने अपने चचेरे भाई से 40 हजार रुपये मांगे थे।
बुधवार रात होटल में अकेले रह जाने के बाद उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर आर्थिक मदद मांगी, लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल सकी। कुछ घंटे बाद होटल के पीछे खाली प्लॉट में वे गंभीर घायल अवस्था में मिले। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजकुमार पिछले करीब डेढ़ महीने से सरवरी बेगम और उनकी आठ वर्षीय बेटी के साथ होटल में रह रहे थे। बुधवार रात सरवरी और बेटी के होटल से जाने के बाद राजकुमार ने कई लोगों से संपर्क किया।
होटल कर्मचारियों के मोबाइल से भी फोन किए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब एक बजे वे कमरे से निकलकर छत की ओर जाते दिखाई दिए। करीब दो बजे होटल कर्मचारियों ने आवाज सुनी और पीछे के खाली प्लॉट में उन्हें गंभीर हालत में पाया।
दो दिन पहले मांगे थे 40 हजार रुपये
घटना से दो दिन पहले राजकुमार अपने चचेरे भाई के घर पहुंचे थे। उन्होंने बताया था कि होटल का बिल बढ़ गया है और भुगतान के लिए 40 हजार रुपये की जरूरत है।
उन्होंने यह भी बताया कि होटल संचालक ने बकाया चुकाने के लिए होटल में काम करने का विकल्प दिया है। चचेरे भाई ने इस बारे में राजकुमार के पिता से बात की, लेकिन उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद राजकुमार बिना रकम लिए होटल लौट गए।
डेढ़ महीने में 70 हजार रुपये से ज्यादा हुआ बिल
होटल संचालक रजत साहू के मुताबिक, राजकुमार पहले भी पत्नी और बेटी के साथ होटल में ठहरे थे। बाद में वे दोनों को होटल में छोड़कर करीब एक महीने के लिए चले गए थे। संपर्क करने पर उन्होंने भोपाल में होने की बात कही और होटल का भुगतान यश श्रीवास्तव से लेने को कहा।
राजकुमार के लौटने तक होटल और खाने का बिल करीब 55 हजार रुपये हो चुका था। इस संबंध में होटल प्रबंधन ने लसूड़िया थाने में शिकायत भी की थी। राजकुमार ने पुलिस के सामने भुगतान करने की बात कही थी। बुधवार तक बकाया 70 हजार रुपये से अधिक हो गया था।
होटल संचालक के अनुसार, राजकुमार ने उनसे सरवरी और बेटी को होटल से जाने देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वे एक-दो दिन और रुकेंगे और पत्नी प्रीति यादव को बता दिया जाए कि वे होटल में काम कर रहे हैं, ताकि बिल का भुगतान हो सके। इसके बाद होटल प्रबंधन ने वीडियो बनाकर सरवरी और बेटी को जाने दिया।
पांच लाख रुपये के भुगतान का भी विवाद
इस मामले में भोपाल के यश श्रीवास्तव का नाम भी सामने आया है। सरवरी के मुताबिक, जमीन के बदले यश से करीब पांच लाख रुपये मिलने थे, लेकिन रकम का भुगतान नहीं हुआ। होटल संचालक ने भी यश से संपर्क किया था। रजत साहू के अनुसार, यश ने होटल का भुगतान करने की बात कही थी, लेकिन पूरी रकम राजकुमार को देने के बजाय रहने और खाने के खर्च की व्यवस्था करने की बात कही थी।
होटल संचालक ने राजकुमार के पिता शिवसिंह यादव से भी संपर्क किया। संचालक के मुताबिक, पिता ने मदद करने से इनकार कर दिया। होटल प्रबंधन और परिजनों के अनुसार, राजकुमार पर अन्य लोगों का भी कर्ज था। हालांकि, इन आर्थिक लेन-देन और कथित कर्ज की पूरी जानकारी जांच में स्पष्ट होना बाकी है।
सरवरी और परिवार के बीच अलग-अलग दावे
राजकुमार के पिता लोकायुक्त विभाग में डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके भाई पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं। परिवार का आरोप है कि सरवरी के संपर्क में आने के बाद राजकुमार की आर्थिक स्थिति बिगड़ी और उन्होंने परिजनों से दूरी बना ली। परिवार का कहना है कि राजकुमार को इस संबंध से अलग होने की सलाह भी दी गई थी।
दूसरी ओर, सरवरी ने पुलिस को बताया कि राजकुमार के परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी और उनके फोन नंबर तक ब्लॉक कर दिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि राजकुमार नौकरी छोड़कर कारोबार करना चाहते थे और इंदौर में रेस्टोरेंट खोलने की योजना के तहत उन्हें और बेटी को यहां लेकर आए थे।
2007 में हुई थी मुलाकात, 2010 में की दूसरी शादी
सरवरी ने पुलिस को बताया कि उनकी राजकुमार से मुलाकात वर्ष 2007 में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों ने 29 दिसंबर 2007 को शादी की थी। सरवरी के मुताबिक, इससे पहले उनकी कोलकाता में शादी हुई थी और पहले पति से एक बेटा और एक बेटी हैं।
पुलिस के अनुसार, राजकुमार ने वर्ष 2010 में प्रीति यादव से भी शादी की थी। कुछ समय तक दोनों भोपाल में साथ रहे। बाद में पारिवारिक विवाद के चलते राजकुमार सरवरी के साथ रहने लगे, जबकि प्रीति अपने परिजनों के साथ रहने लगीं।
सरवरी और बेटी के जाने के बाद रातभर मांगी मदद
होटल संचालक के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे सरवरी और उनकी बेटी ने होटल से चेकआउट किया। इसके बाद राजकुमार रात 10 से 12 बजे तक लगातार सरवरी को फोन करते रहे। फिर उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों से आर्थिक मदद मांगी। होटल कर्मचारियों के मोबाइल से भी कई लोगों को फोन किए।
सीसीटीवी फुटेज में रात करीब एक बजे राजकुमार कपड़े पहनकर छत की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद वे कमरे में वापस नहीं लौटे। रात करीब दो बजे होटल कर्मचारियों ने तेज आवाज सुनी। बाहर जाकर देखा तो वे होटल के पीछे खाली प्लॉट में गंभीर घायल अवस्था में पड़े थे। कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
होटल संचालक के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर सरवरी को फोन किया गया। शुरुआत में उन्हें लगा कि होटल प्रबंधन राजकुमार को वापस बुलाने के लिए ऐसा कह रहा है। बाद में वीडियो कॉल पर स्थिति देखने के बाद वे अस्पताल पहुंचीं। सरवरी ने पुलिस को बताया कि वे कोलकाता जाकर पैसों का इंतजाम करने वाली थीं और उन्होंने राजकुमार को कोई गलत कदम नहीं उठाने की समझाइश भी दी थी।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!