विश्व प्रसिद्ध मंदिर में निभाई सगाई की रस्म: इस मंडपम में पहनाई रिंग; ऐसे किया मंदिर में प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल एंट्री पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में एक युवक और युवती द्वारा सगाई की रस्म निभाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आ गया है। वीडियो में दोनों महाकाल मंदिर परिसर के गणेश मंडपम में एक-दूसरे को रिंग पहनाते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल एंट्री पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी पुलकित मल्होत्रा और गिन्नी खंडूजा नामक युवक-युवती ने महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान सगाई की रस्म निभाई। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। वीडियो में लिखा गया था, “जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी।”
वीडियो में दोनों प्रोटोकॉल वाले रास्ते से मंदिर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। नंदी हॉल के पास पहले बैरिकेड से दर्शन करते हुए युवक पहले युवती को रिंग पहनाता है, इसके बाद युवती भी युवक को अंगूठी पहनाती दिखाई देती है। दोनों मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करते और हाथ पकड़कर घूमते भी नजर आए।
मामला सामने आने के बाद महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया ने वीडियो को हटाने के निर्देश दिए, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कराया गया। मंदिर प्रशासन ने जांच में पाया कि दोनों को मंदिर के एक पुजारी के माध्यम से प्रोटोकॉल एंट्री मिली थी। वीडियो बनाने में भी किसी सहयोगी की भूमिका सामने आई है।
मंदिर की आईटी शाखा अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती और उन्हें प्रवेश दिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही दोनों के मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी भी की जा रही है।
घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आम श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका जाता है। बावजूद इसके, युवक-युवती ने न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया। वायरल वीडियो को 24 घंटे के भीतर 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले थे।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!