‘पहलवान बाबा की दरगाह’ के नाम पर हो रहा अतिक्रमण: रतलाम में हिंदू संगठनों ने लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जावरा फाटक क्षेत्र के पास महू-नीमच हाईवे स्थित ‘पहलवान बाबा की दरगाह’ के नाम पर किए जा रहे कथित अवैध अतिक्रमण और पक्के निर्माण का हिंदू संगठनों ने विरोध किया है।
मंगलवार को विभिन्न संगठनों और हिंदू समाज के लोगों ने जनसुनवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसमें अवैध अतिक्रमण रोकने और आगामी दिनों में होने वाले आयोजन पर रोक लगाने की मांग की गई।
25 से 30 फीट लंबे शेड बनाने का आरोप हिंदू संगठनों द्वारा कलेक्टर के नाम दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 104 पर स्थित उक्त दरगाह के वास्तविक क्षेत्रफल को षड्यंत्रपूर्वक बढ़ाया जा रहा है।
हाई-वे के दोनों ओर लोहे की चद्दरें और स्टील की जालियां लगाकर करीब 25 से 30 फीट लंबे क्षेत्र में अवैध शेड बना दिया गया है। उक्त स्थल से संबंधित प्रकरण (आर.सी.एस.ए. 337/2024) तृतीय व्यवहार न्यायाधीश के न्यायालय में विचाराधीन है। सुनवाई 16 अगस्त को निर्धारित है। इसके बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी है।
रोड के बीचोबीच है दरगाह
ज्ञापन में बताया दरगाह महू-नीमच हाई-वे के बीचोबीच है। भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका रहती है।
बिना अनुमति के आगामी 13, 14 और 15 मई को उर्स और कव्वाली के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। संगठनों ने जनहित को ध्यान में रख इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!