खबर
Top News

सरकारी जमीन पर कब्जा: दो मंजिला भवन बना; शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन ने दिया अतिक्रमण को संरक्षण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 2:12 pm
शेयर करें:
सरकारी जमीन पर कब्जा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुदामा नगर सेक्टर-ए में सरकारी उद्यान की जमीन पर कथित रूप से अवैध दो मंजिला इमारत तैयार होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर

निगम प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे निर्माण पूरा हो गया। इस मामले में नगर निगम की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार कॉलोनी के स्वीकृत लेआउट प्लान में करीब 8000 वर्गफीट भूमि सार्वजनिक उद्यान के लिए आरक्षित है। आरोप है कि पहले यहां बने एक धार्मिक स्थल की आड़ में धीरे-धीरे कब्जे की कोशिश शुरू हुई और बाद में दो मंजिला भवन का निर्माण कर लिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के शुरुआती चरण में ही उन्होंने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन केवल आश्वासन दिए गए और कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नागरिकों का दावा है कि यदि निर्माण प्रारंभ होते ही उसे रोक दिया जाता तो सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाया जा सकता था।

उनका कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण अब पूरी इमारत तैयार हो चुकी है और सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि का स्वरूप बदल गया है।

मामले को लेकर रहवासियों ने विभिन्न स्तरों पर शिकायतें भी दर्ज कराईं। जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2025 को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना संतोषजनक निराकरण के शिकायत बंद कर दी गई।

इसके बाद मामला राष्ट्रपति सचिवालय और भोपाल मंत्रालय तक पहुंचा, जहां से नगर निगम से रिपोर्ट मांगी गई।

निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
रहवासियों का कहना है कि नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा जारी एक पत्र में यह स्वीकार किया गया कि संबंधित भूमि सरकारी उद्यान के लिए आरक्षित है तथा वहां किया जा रहा निर्माण नियमानुसार नहीं है।

इसके बावजूद निर्माण पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई। इसी बिंदु को लेकर नागरिक निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण अवैध था तो उसे प्रारंभिक स्तर पर ही रोकना प्रशासन की जिम्मेदारी थी।

फाइलों और औपचारिक प्रक्रियाओं में उलझा मामला
स्थानीय लोगों का आरोप है कि फाइलों और औपचारिक प्रक्रियाओं में समय बीतता रहा, जबकि मौके पर निर्माण कार्य लगातार चलता रहा।

उनका कहना है कि इससे यह संदेश गया कि प्रभावशाली लोगों के मामलों में नियमों का पालन सख्ती से नहीं कराया जाता, जबकि सामान्य नागरिकों के छोटे-छोटे निर्माणों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

रहवासियों ने यह भी कहा कि सरकारी उद्यान केवल खाली जमीन नहीं होता, बल्कि वह बच्चों के खेलने, बुजुर्गों के टहलने और क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति है।

ऐसे में यदि आरक्षित भूमि पर स्थायी निर्माण हो जाता है तो पूरे क्षेत्र के नागरिकों के अधिकार प्रभावित होते हैं।

भूमिका की निष्पक्ष जांच हो
अब स्थानीय नागरिक इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी सरकारी भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने की थी, उनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

साथ ही यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो संबंधित कानूनों के अनुसार कार्रवाई कर सरकारी भूमि को मूल स्वरूप में बहाल किया जाए।

जन आंदोलन की चेतावनी
रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वे मामले को उच्च न्यायालय सहित अन्य सक्षम मंचों तक ले जाएंगे और जन आंदोलन भी करेंगे।

उनका कहना है कि यह केवल एक भूखंड का मामला नहीं, बल्कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

अब सभी की नजर नगर निगम और जिला प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 16 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 17 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 17 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 17 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 17 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 17 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 18 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 18 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 18 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 18 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 18 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 18 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 18 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 18 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 18 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 18 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 18 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 18 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 18 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!