होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी: उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित भगवती होटल में शनिवार देर रात एक हादसे में 20 वर्षीय कर्मचारी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया।
सुरेंद्र मूल रूप से कटनी का रहने वाला था और करीब आठ महीने पहले होटल में काम करने के लिए इंदौर आया था। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
होटल परिसर में तेज आवाज सुनाई देने के बाद चौकीदार मौके पर पहुंचा, जहां सुरेंद्र घायल हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मामा के बेटे के साथ होटल में करता था काम
सुरेंद्र अपने मामा के बेटे अनिल के साथ भगवती होटल में काम करता था। दोनों होटल में ही एक कमरे में रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सुरेंद्र के शराब पीने की आदत की जानकारी सामने आई है।
पुलिस को आशंका है कि घटना के समय नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह चौथी मंजिल से नीचे गिरा हो सकता है।
हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह को अंतिम रूप से स्पष्ट नहीं किया है।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा घटनाक्रम
छोटी ग्वालटोली टीआई जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है।
पुलिस फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे से पहले सुरेंद्र कहां था और किन परिस्थितियों में वह चौथी मंजिल से नीचे गिरा।
परिजनों को सूचना, सभी पहलुओं से जांच
पुलिस ने सुरेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और उन्हें इंदौर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज समेत जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!