बिजली बिल बनाने पहुंचे कर्मचारी पर हमला: मशीन तोड़ी; कमरे में बंद कर कुत्तों से कटवाया, मारने की दी धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में बिजली बिल बनाने और मीटर चेक करने पहुंचे एक कर्मचारी के साथ मारपीट, बंधक बनाने और पालतू कुत्तों से कटवाने का मामला सामने आया है।
शरीर पर कई जगह काट लिया
पीड़ित का आरोप है कि मकान मालिक ने पहले बिजली विभाग की मशीन सड़क पर पटककर तोड़ दी और बाद में उसे कमरे में बंद कर पिटबुल, रॉटवीलर और जर्मन शेफर्ड कुत्तों को उसके ऊपर छोड़ दिया। कुत्तों ने उसके शरीर पर करीब 17 जगह काट लिया।
मामला दर्ज, जांच शुरू
घटना ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा नगर इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित ने हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीटर चेक करने पहुंचे थे कर्मचारी
शताब्दीपुरम निवासी रविंद्र सिंह राजावत (40) बिजली विभाग में निजी कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने साथी आदित्य भदौरिया के साथ डिब्बा वाली गली के पीछे इंदिरा नगर में मीटर चेक कर रहे थे।
गाली-गलौज शुरू कर दी
इसी दौरान मकान मालिक वीरू तोमर स्कूटी से वहां पहुंचा और दोनों से पूछताछ करने लगा। बिजली विभाग का कर्मचारी होने की जानकारी देने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
मशीन सड़क पर पटककर तोड़ दी
रविंद्र के मुताबिक, वीरू ने आदित्य के हाथ से मीटर चेक करने वाली मशीन छीन ली। उसने मशीन से बैटरी, सिम और रील निकालकर फेंक दिए और फिर उसे सड़क पर पटक दिया, जिससे मशीन टूट गई।
इसके बाद आरोपी पर घर के अंदर गया और अपने पालतू कुत्तों को बाहर लेकर आया। इसी दौरान आदित्य वहां से निकल गया, लेकिन रविंद्र को खींचकर घर के अंदर ले जाया गया।
कमरे में बंद कर कुत्तों को छोड़ा
पीड़ित का आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और उसके ऊपर पिटबुल, रॉटवीलर और जर्मन शेफर्ड कुत्ते छोड़ दिए गए। कुत्तों ने उसके शरीर पर कई जगह काट लिया। रविंद्र ने डंडे से सिर पर वार किए जाने का आरोप भी लगाया है।
साथियों को घटना की जानकारी दी
आदित्य ने फोन कर अपने साथियों को घटना की जानकारी दी। उनके पहुंचने पर आरोपी ने कथित तौर पर बंदूक निकाल ली और धमकी दी कि दोबारा इलाके में बिल चेक करने आए तो जान से खत्म कर देगा।
मंत्री की बहन ने छुड़ाने में मदद की: पीड़ित
रविंद्र का दावा है कि विवाद के दौरान इलाके में रहने वाली ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की बहन भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाने में मदद की।
पीड़ित ने आरोपी को इलाके का दबंग बताते हुए उसके खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने का भी दावा किया है। हालांकि इन दावों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ और हथियार व कुत्तों से जुड़े आरोपों की स्थिति क्या है।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!