खबर
Top News

एमराल्ड डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स बदलेंगे इंदौर की पहचान: शहर में दिखेगी मुंबई से लेकर दुबई और यूरोप तक की झलक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
एमराल्ड डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स बदलेंगे इंदौर की पहचान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर तेजी से आधुनिक शहरी विकास की ओर बढ़ रहा है और शहर की बदलती स्काईलाइन में प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की भूमिका भी बढ़ रही है। मध्यप्रदेश के उद्योगपति विनोद अग्रवाल की रियल एस्टेट कंपनी एमराल्ड डेवलपर्स शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स विकसित कर रही है।

इंदौर में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा
कंपनी के मुताबिक, इन परियोजनाओं में आधुनिक कॉर्पोरेट इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-राइज रेजिडेंशियल स्पेस, प्रीमियम रिटेल और इंटरनेशनल डिजाइन कॉन्सेप्ट को शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन प्रोजेक्ट्स के जरिए बेंगलुरु के कॉर्पोरेट कैंपस, मुंबई की हाई-राइज लाइफस्टाइल, दुबई की आधुनिक वास्तुकला और यूरोपियन डिजाइन कॉन्सेप्ट को इंदौर में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

एमराल्ड वर्ल्ड पार्क बनेगा नया कॉर्पोरेट डेस्टिनेशन
रिंग रोड पर विकसित हो रहा एमराल्ड वर्ल्ड पार्क आधुनिक कमर्शियल और रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार यह प्रोजेक्ट मेट्रो स्टेशन से करीब 300 मीटर की दूरी पर है।

हाई स्ट्रीट रिटेल की सुविधा प्रस्तावित
परियोजना में प्रीमियम ऑफिस स्पेस के साथ हाई स्ट्रीट रिटेल की सुविधा प्रस्तावित है। कंपनी इसे इंदौर में बेंगलुरु की तर्ज पर आधुनिक बिजनेस इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बता रही है।

होराइजन टावर से बदलेगी शहर की हाई-राइज पहचान
होराइजन टावर – एमराल्ड सेलेक्ट को कंपनी की प्रमुख लग्जरी रेजिडेंशियल परियोजनाओं में शामिल किया गया है। करीब 90 मीटर ऊंचे इस टावर को इंदौर की नई स्काईलाइन का हिस्सा बनाने की योजना है।

प्रीमियम सुविधाएं होंगी
कंपनी के मुताबिक प्रोजेक्ट में थ्री-साइड ओपन व्यू, रूफटॉप स्विमिंग पूल, प्राइवेसी आधारित फ्लोर प्लान और प्रीमियम सुविधाएं होंगी। 45 मीटर चौड़ी कनाड़िया रोड पर स्थित इस प्रोजेक्ट में 3.5 और 4.5 बीएचके आवास प्रस्तावित हैं।

अग्रवाल वन में दिखेगा दुबई का आर्किटेक्चर
अग्रवाल वन को आधुनिक कमर्शियल आर्किटेक्चर के साथ विकसित किया जा रहा है। करीब 60 मीटर ऊंची इस इमारत की डिजाइन में असममित (एसिमेट्रिक) संरचना और मल्टीपल फ्री-स्टैंडिंग कैंटिलीवर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी इसे दुबई से प्रेरित वास्तुकला वाला प्रोजेक्ट बता रही है। इसका उद्देश्य इंदौर में पारंपरिक कमर्शियल बिल्डिंग से अलग आधुनिक डिजाइन पेश करना है।

क्रिसेंट में प्लॉटेड लग्जरी का नया कॉन्सेप्ट
क्रिसेंट – एमराल्ड सिलेक्ट प्रीमियम प्लॉटेड डेवलपमेंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसकी पहचान इसका आइकॉनिक एंट्रेंस गेट और क्रिसेंट आकार की मुख्य सड़क होगी। कंपनी के अनुसार सेंट्रल एवेन्यू के दोनों ओर प्लॉट, गार्डन और लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी, जिससे पूरे परिसर को प्रीमियम और हरित वातावरण देने की योजना है।

एमराल्ड फोरम में यूरोपियन डिजाइन की झलक
एबी रोड स्थित निरंजनपुर चौराहे पर विकसित हो रहा एमराल्ड फोरम हाई-राइज कमर्शियल प्रोजेक्ट है। करीब 45 मीटर ऊंची इस इमारत को यूरोपियन इंस्पायर्ड आर्किटेक्चर के आधार पर डिजाइन किया गया है। यहां प्रीमियम ऑफिस स्पेस और हाई स्ट्रीट रिटेल की सुविधा प्रस्तावित है।

कंपनी के मुताबिक लोकेशन और डिजाइन इसे इंदौर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सिर्फ इमारतें नहीं, बदलती शहरी पहचान पर फोकस
एमराल्ड डेवलपर्स का कहना है कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल नए भवन तैयार करना नहीं, बल्कि इंदौर की बदलती जरूरतों के अनुरूप आधुनिक शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना है।

नई दिशा मिलने की उम्मीद
यदि प्रस्तावित परियोजनाएं कंपनी की योजना के अनुसार विकसित होती हैं तो इंदौर में कॉर्पोरेट स्पेस, हाई-राइज रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स, प्रीमियम रिटेल और प्लॉटेड लग्जरी डेवलपमेंट का दायरा और बढ़ जाएगा। इससे शहर की स्काईलाइन के साथ-साथ आधुनिक जीवनशैली और कारोबारी गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 5 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 6 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 6 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 7 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 7 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 7 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 7 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 7 hours ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 7 hours ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 8 hours ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 8 hours ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 8 hours ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 8 hours ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 8 hours ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 8 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 8 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 8 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 8 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!