बिजली देगी झटका: नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सितंबर-अक्टूबर के बिल में अतिरिक्त भार जुड़ने जा रहा है। 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जारी होने वाले बिजली बिलों में ईंधन एवं बिजली खरीदी समायोजन सरचार्ज (FPPAS) 5.063% की दर से लागू होगा। इससे पहले यह दर 4.59% थी। यानी सरचार्ज में 0.473 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।
यह सरचार्ज उपभोक्ताओं के पूरे बिजली बिल पर नहीं, बल्कि ऊर्जा शुल्क पर लगाया जाएगा। इसलिए वास्तविक अतिरिक्त राशि उपभोक्ता की बिजली खपत और लागू स्लैब के अनुसार अलग-अलग होगी।
100 यूनिट पर करीब 2.46 रुपए और 500 यूनिट पर 14.31 रुपए ज्यादा
बिजली मामलों के जानकार एवं रिटायर्ड एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक, पुरानी 4.59% दर और नई 5.063% दर के बीच अंतर का असर खपत के हिसाब से अलग होगा।
-100 यूनिट पर करीब 2.46 रुपए अतिरिक्त
-200 यूनिट पर करीब 4.12 रुपए अतिरिक्त
-300 यूनिट पर करीब 7.46 रुपए अतिरिक्त
-500 यूनिट पर करीब 14.31 रुपए अतिरिक्त
इसका मतलब यह है कि केवल FPPAS की दर बढ़ने से 100 या 500 यूनिट के उपभोक्ता के पूरे बिल में इतनी ही राशि नहीं बढ़ेगी। बिल में फिक्स्ड चार्ज, ऊर्जा शुल्क, मीटर शुल्क, सब्सिडी और अन्य मद भी शामिल होते हैं।
300 यूनिट पर करीब 79.82 और 500 यूनिट पर 153.23 रुपए सरचार्ज
FPPAS केवल ऊर्जा शुल्क पर लगाया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी उपभोक्ता की 300 यूनिट खपत है और उसका ऊर्जा शुल्क 1,576.50 रुपए है, तो 5.063% की दर से FPPAS करीब 79.82 रुपए बनेगा।
इसी तरह 500 यूनिट पर ऊर्जा शुल्क 3,024.50 रुपए होने पर FPPAS करीब 153.23 रुपए होगा। इसलिए उपभोक्ता को पूरे 1,576.50 रुपए या 3,024.50 रुपए के बिल पर 5.063% सरचार्ज नहीं देना होगा।
खपत बढ़ने के साथ बढ़ता है असर
बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा शुल्क अलग-अलग स्लैब में निर्धारित है। मौजूदा दरों के अनुसार पहले 50 यूनिट पर 4.71, 51 रुपए से 150 यूनिट पर 5.67 रुपए, 151 से 300 यूनिट पर 7.05 रुपए और 300 यूनिट से अधिक खपत पर 7.24 रुपए प्रति यूनिट ऊर्जा शुल्क है।
इसी वजह से FPPAS का असर सभी उपभोक्ताओं पर समान नहीं होता। ऊर्जा शुल्क के आधार पर इसका प्रभाव करीब 24 से 37 पैसे प्रति यूनिट के बीच बैठ सकता है।
क्यों बढ़ता है FPPAS?
बिजली उत्पादन और बिजली खरीद की लागत हर महीने एक जैसी नहीं रहती। कोयले, ईंधन और पावर खरीद की कीमतों में बदलाव होने पर बिजली कंपनियों की लागत भी बदलती है। इसी अंतर की भरपाई के लिए ईंधन एवं बिजली खरीदी समायोजन सरचार्ज (FPPAS) लगाया जाता है।
इसलिए यह बिजली की मूल दर में स्थायी बढ़ोतरी नहीं है। बिजली खरीद की लागत बढ़ने पर सरचार्ज बढ़ सकता है और लागत घटने पर इसमें कमी भी हो सकती है।
पूरे बिल पर नहीं लगेगा 5.063% सरचार्ज
जानकारों के मुताबिक, उपभोक्ताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि 5.063% की दर पूरे बिजली बिल पर लागू नहीं होती। यह केवल ऊर्जा शुल्क पर लगती है। बिल में ऊर्जा शुल्क और FPPAS की राशि अलग-अलग दिखाई जाएगी।
वहीं, बाद में बिजली खरीद की वास्तविक लागत के आधार पर इसका ट्रू-अप भी किया जा सकता है। इसलिए इस महीने के बिल में दिखने वाली राशि को बिजली की मूल दर में स्थायी बढ़ोतरी नहीं माना जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोती को दुलारकर जताया स्नेह; बहू ने छुए पैर
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!