हाइड्रा आया, पोल उठाए और निकल गए: सिंहस्थ के लिए रखे बिजली के खंभे चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बापू नगर क्षेत्र में बिजली लाइन के काम के लिए साइट पर रखे तीन भारी-भरकम विद्युत पोल दिनदहाड़े चोरी हो गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए हाइड्रा मशीन और लोडिंग वाहन का इस्तेमाल किया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
तैयारी के लिए रखे थे बिजली के पोल, साइट पर पहुंचे तो गायब मिले
विद्युत वितरण कंपनी के लिए ठेकेदार अमित सिंह परिहार की टीम बापू नगर क्षेत्र में 11 केवी फीडर का काम कर रही है। साइट पर तीन एचबीएम पोल और आरएस-जोस्ट लगाए जाने थे। इन पोल को साइट पर ही रखा गया था।
साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर जब मौके पर पहुंचे तो वहां रखे तीनों पोल गायब मिले। पहले आसपास तलाश की गई, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
हाइड्रा और लोडिंग वाहन से पोल ले गए
सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात सामने आ गई। फुटेज में कुछ लोग हाइड्रा मशीन की मदद से भारी-भरकम विद्युत पोल उठाते और उन्हें लोडिंग वाहन में ले जाते दिखाई दे रहे हैं। जिस वाहन से पोल ले जाए गए, उसकी गतिविधियां भी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोरों ने भारी मशीन और वाहन का इस्तेमाल किया, फिर भी किसी को भनक नहीं लगी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाम संदिग्ध
मामले में साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर ने चिमनगंज मंडी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों के नाम भी संदिग्धों के तौर पर बताए गए हैं।
संदिग्धों में हाइड्रा मालिक ध्रुव जाट, ड्राइवर तूफान और इम्तियाज के नाम शामिल हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, वाहन और आवेदन में दिए गए नामों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!