मध्यप्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान: इस तारीख को होगा मतदान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार इन सीटों के लिए मतदान जून महीने में कराया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना 2 जून को जारी होगी, जबकि उम्मीदवार 9 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
इस दिन होंगे मतदान
10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश से जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी शामिल हैं।
दो सीटें भाजपा के खाते में जाना लगभग तय
तीनों सांसदों का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए राजनीतिक समीकरण साफ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दो सीटें भाजपा के खाते में जाना लगभग तय हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस को मिल सकती है।
तीसरी सीट जीतना आसान नहीं होगा
हालांकि कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और राजनीतिक असंतोष को देखते हुए भाजपा तीसरी सीट पर भी रणनीतिक दांव खेल सकती है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि भाजपा विपक्षी समीकरण बिगाड़ने के लिए अतिरिक्त उम्मीदवार उतार सकती है, हालांकि तीसरी सीट जीतना उसके लिए आसान नहीं माना जा रहा।
इन पर रहेंगी नजरें
इस चुनाव में सबसे ज्यादा नजरें केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन पर रहेंगी। हाल ही में वे केरल की कांजिराप्पल्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार से करीब 29 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
राजनीतिक चर्चाएं शुरू
अब राज्यसभा चुनाव में भाजपा उन्हें दोबारा मौका देती है या नया चेहरा सामने लाती है, इस पर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अब अपने-अपने उम्मीदवारों और रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!