बुजुर्ग महिला से 17 लाख की ठगी: मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर की; पांच माह बाद रिपोर्ट दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को ऑनलाइन ठगी का गंभीर मामला दर्ज किया है, जिसमें ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर एक 61 वर्षीय महिला से करीब 17 लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। यह घटना जुलाई 2025 की है, लेकिन बदनामी और डर के कारण महिला लंबे समय तक पुलिस के पास नहीं पहुंच सकी।
महिला को डराया और भ्रमित किया
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि महिला को तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कॉल आए थे। ठगों ने खुद को पहले टेलीकॉम अधिकारी, फिर पुलिस और बाद में सीबीआई अधिकारी बताकर महिला को डराया और भ्रमित किया।
पहले कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम ब्रजेश कुमार बताया और खुद को एक टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि महिला के नाम से दूसरी सिम जारी हुई है, जिसका उपयोग संदिग्ध लेन-देन में किया जा रहा है।
फर्जी इंस्पेक्टर बनकर डराया
जब महिला ने इन आरोपों से इनकार किया, तो आरोपी ने कहा कि मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है और उसे तुरंत मुंबई आना होगा। इसके कुछ ही देर बाद महिला को व्हाट्सऐप कॉल आया।
इस बार कॉल करने वाली महिला ने खुद को कोलाबा थाने की इंस्पेक्टर आरती बताया। उसने कहा कि कथित सिम कार्ड से मनी लॉन्ड्रिंग और तस्करी से जुड़ा पैसा बैंक खातों में जमा कराया गया है। आरोपी ने वारंट जारी होने की बात कहकर महिला को भयभीत किया और खाते की जांच के नाम पर कॉल काट दिया।
सीबीआई इंस्पेक्टर ‘दया नायक’ बनकर की ठगी
कुछ देर बाद तीसरा कॉल आया। कॉलर ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर दया नायक बताया और कहा कि महिला मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गंभीर रूप से फंस चुकी है। उसने यह भी कहा कि यदि वह जांच में सहयोग करेगी, तो उसे बचा लिया जाएगा।
ठग ने महिला को परिवार को कुछ भी न बताने की सख्त हिदायत दी और बैंक खातों, संपत्ति व जमा राशि की पूरी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद जांच प्रक्रिया का हवाला देकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।
पांच दिन में पांच ट्रांजेक्शन
ठगों के झांसे में आकर महिला ने पांच बार में कुल 17 लाख रुपये उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि 48 से 72 घंटे के भीतर पूरी राशि वापस कर दी जाएगी।
जुलाई 2025 में की गई ट्रांसफर राशि
4 जुलाई: 3 लाख
5 जुलाई: 4 लाख
10 जुलाई: 5 लाख
15 जुलाई: 2 लाख
17 जुलाई: 3 लाख
नंबर बंद होने पर हुआ शक
कुछ दिनों बाद जब महिला ने संबंधित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी नंबर बंद मिले। इसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ, लेकिन बदनामी और डर के चलते उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
दर्ज हुई एफआईआर
बाद में परिजनों ने जब महिला के बैंक खातों की जांच की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजनों ने महिला को समझाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार किया। मंगलवार को महिला परिजनों के साथ इंदौर क्राइम ब्रांच पहुंची, जहां मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एडिशनल डीसीपी बोले-“डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं”
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि पुलिस पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती और न ही पुलिस या जांच एजेंसियां फोन पर पैसे ट्रांसफर करने को कहती हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!