खबर
Top News

बुजुर्ग, छात्रा और युवक बने साइबर अपराधियों का शिकार: पेंशन कार्ड, मोबाइल हैक और सस्ती बाइक के नाम पर लाखों की ठगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जुलाई 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
बुजुर्ग, छात्रा और युवक बने साइबर अपराधियों का शिकार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने पेंशन कार्ड बनवाने, मोबाइल हैक करने और सस्ती बाइक दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से कुल 4.57 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। तीनों मामलों में लसूड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 1.39 रुपए लाख की ठगी

लसूड़िया थाना क्षेत्र की सेटेलाइट टाउनशिप निवासी 75 वर्षीय अखिलेश गायकवाड़ के पास 15 जून की शाम एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताते हुए पेंशनधारकों के लिए नया पेंशन कार्ड जारी करने की बात कही।

अखिलेश पहले इस कार्ड के लिए आवेदन कर चुके थे, इसलिए उन्होंने कॉल करने वाले पर भरोसा कर लिया। आरोपी ने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और अन्य व्यक्तिगत जानकारी लेने के साथ ऑनलाइन फोटो भी मंगवाया।

इसके बाद उनका मोबाइल ठगों के नियंत्रण में चला गया और कुछ ही देर में तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 1.39 लाख रुपए उनके खाते से निकाल लिए गए। घटना के बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.42 लाख रुपए
दूसरे मामले में स्लाइस-सी सेक्टर निवासी गोपाल वाकड़े साइबर ठगी का शिकार हुए। 17 जून को उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। मोबाइल दोबारा चालू होने पर उन्हें खाते से 44 हजार रुपए निकलने का पता चला।

जब वे बैंक पहुंचे तो जानकारी मिली कि उनके खाते से 98 हजार रुपए का एक और ट्रांजेक्शन किया जा चुका है। इस तरह कुल 1.42 लाख रुपए की ठगी हुई। शिकायत के बाद लसूडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम पर सस्ती बाइक का विज्ञापन पड़ा महंगा
तीसरे मामले में राजाबाग कॉलोनी में किराए से रहने वाली और मूल रूप से गंधवानी की निवासी छात्रा पूजा झमेले ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई। उसने इंस्टाग्राम पर 25 हजार रुपए में दोपहिया वाहन बेचने का विज्ञापन देखा और दिए गए नंबर पर संपर्क किया।

आरोपी ने पहले बुकिंग के नाम पर 2 हजार, फिर ट्रांसपोर्ट चार्ज के नाम पर 11,500 रुपए जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर कई किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाता रहा।

इस तरह छात्रा से 1.76 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। काफी समय तक वाहन की डिलीवरी नहीं होने पर उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की अपील
लसूड़िया पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, सोशल मीडिया विज्ञापन या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत करें।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

6 minutes ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

20 minutes ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

34 minutes ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

43 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 1 hour ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 1 hour ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 1 hour ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 2 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 2 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 2 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 2 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 2 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 2 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 2 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 2 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 2 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!