पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध: घेराबंदी कर दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

बस स्टैंड से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर हो गया गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस शहर में एमडी ड्रग्स तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान के तहत छत्रीपुरा पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए है।
छत्रीपुरा टीआई संजीव श्रीवास्तव के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आरोपी विक्की पिता पुखराज पथरोड़ (30) निवासी शुल्पा खेड़ी, राज मोहल्ला को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया इलाके में हॉट स्पॉट और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया था।
कल गंगवाल बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस के मुताबिक टीम को देखते ही युवक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो पेंट की जेब से एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार पन्नी के अंदर ब्राउन शुगर थी, जिसका वजन करीब 12 ग्राम पाया गया। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस आरोपी से पता लगा रही है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाया था और कहां-कहां सप्लाई करने वाला था।
संबंधित समाचार

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!