टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट: बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

टीआई की फटकार के बाद सिपाही ले गया एमवाय, पर्ची दिलाई और गोकुलदास से पेनकिलर दिलाकर किया रवाना
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दादी के लिए बीपी की दवा लेने जा रहे एक युवक को पुलिस चेकिंग के दौरान सिपाही द्वारा डंडा मारने का मामला सामने आया है। छत्रीबाग निवासी युवक का आरोप है कि पुलिस का चेकिंग पॉइंट देखकर उसने बीमा न होने के डर से गाड़ी वापस मोड़ने की कोशिश की थी। इसी दौरान सिविल ड्रेस में मौजूद सिपाही संजीव दुबे ने उसे रोककर सिर पर डंडा मार दिया।
चोट लगने के बाद ऋषभ ने मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से शिकायत की, जिसके बाद सिपाही दिखावे के लिए पहले छात्र को एमवाय अस्पताल ले गया, वहां पर्ची कटवाने के बाद गोकुलदास हॉस्पिटल ले गया। वहां पैन किलर दिलाकर छात्र को चेकिंग पॉइंट पर ही छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
ऋषभ के परिजन के मुताबिक अस्पताल से लौटने के बाद उसे वापस उसी चेकिंग पॉइंट पर छोड़ दिया गया। परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने सिपाही से मारपीट को लेकर सवाल किए। सिपाही युवक के साथ मारपीट करने से इनकार करने लगा।
मामले में पीड़ित ऋषभ चौहान आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने सिपाही संजीव दुबे की शिकायत कर सकता है। इधर, ऋषभ के सिर में चोट के बाद से उसे लगातार दर्द हो रहा है। परिजन अंदरूनी चोट की आशंका जता रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विरोध किया तो चेकिंग पॉइंट पर ले जाकर छोड़ दिया
जानकारी के मुताबिक कल रात पीड़ित ऋषभ चौहान दादी की बीपी की दवा लेने के लिए एमवाय अस्पताल तरफ जा रहा था, जैसे ही वह पटेल ब्रिज के वहां पहुंचा तो चेकिंग पॉइंट देख उसने बीमा न होने के कारण गाड़ी पलटा दी। यह देख टीआई की गाड़ी में बैठे सिपाही संजीव दुबे ने उसके सिर पर डंडा मार दिया।
चक्कर आने और सिर में चोट लगने के बाद उसने थाना प्रभारी रविंद्र पाराशर से शिकायत की। इसके बाद टीआई ने सिपाही संजीव दुबे को जमकर फटकार लगाई और उसे छात्र के साथ एमवाय अस्पताल भेजा। सिपाही ने वहां पहुंचने के बाद केवल पर्ची बनवाई और उचित जांच या इलाज कराए बिना उसे वापस ले जाने की कोशिश की।
उसने विरोध किया तो सिपाही उसे गोकुलदास अस्पताल लेकर गया। यहां भी जांच के बजाय केवल पेनकिलर दिलाकर उसे रवाना करने की कोशिश करने लगा। विरोध किया तो चेकिंग पॉइंट पर ले जाकर छोड़ दिया।
संबंधित समाचार

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!