खबर
Top News

बड़े खुलासे के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई: बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक्शन, इस कंपनी की इतने करोड़ की संपत्ति अटैच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 5:45 pm
शेयर करें:
बड़े खुलासे के बाद ईडी की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (अब स्टीलटेक रिसोर्सेज लिमिटेड) की 7.76 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई करोड़ों के फंड डायवर्जन और संदिग्ध निवेश के खुलासों के बाद की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए मेसर्स रुचि अक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 7.76 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। इन संपत्तियों में कंपनी के नाम दर्ज विभिन्न औद्योगिक और आवासीय भूखंड शामिल हैं।

यह कार्रवाई उस एफआईआर पर आधारित है, जो सीबीआई और एसीबी भोपाल द्वारा दर्ज की गई थी। इसमें कंपनी और उसके संचालकों पर यूको बैंक की इंदौर शाखा को 58 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। बैंक की शिकायत के अनुसार, कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों और भ्रामक जानकारी के जरिए बड़ी राशि की क्रेडिट सुविधाएं और लेटर ऑफ क्रेडिट (LC) हासिल किए थे।

ईडी की जांच में सामने आया कि बैंक से ली गई राशि का उपयोग निर्धारित कारोबारी उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया। इसके बजाय, पैसे को सुनियोजित तरीके से सहयोगी और समूह कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि फंड की लेयरिंग के लिए कंपनियों का जटिल नेटवर्क तैयार किया गया, जिससे धन के वास्तविक स्रोत को छिपाया जा सके। बाद में यही राशि घुमाकर उन्हीं संस्थाओं तक पहुंचाई गई, जो मुख्य आरोपियों के नियंत्रण में थीं।

मनी ट्रेल की जांच में खुलासा हुआ कि गबन की गई राशि का बड़ा हिस्सा अचल संपत्तियों में निवेश किया गया। जिन संपत्तियों को अब अटैच किया गया है, वे इन्हीं संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी बताई जा रही हैं। यह इस मामले में पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी ईडी 10.15 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। ताजा कार्रवाई के बाद कुल कुर्क संपत्ति का आंकड़ा 17.91 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है। फंड डायवर्जन, बैंक अधिकारियों की संभावित भूमिका और अन्य वित्तीय अनियमितताओं की गहन पड़ताल की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी संपत्तियों की कुर्की और कुछ अहम गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 17 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 17 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 17 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 17 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 17 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 17 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 17 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 17 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 17 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 17 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 17 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 17 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 18 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 18 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 18 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 18 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 18 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 18 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!