खबर
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज: आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 4:13 pm
शेयर करें:
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
अवैध नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। औद्योगिक क्षेत्र जावरा और बिलपांक पुलिस की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर SAFEMA/NDPS न्यायालय के सक्षम प्राधिकारी, मुंबई ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 3.78 करोड़ रुपए की संपत्तियों के फ्रीजिंग आदेशों की पुष्टि की है।

कार्रवाई में नशा तस्करी के मामलों में दोषी ठहराए जा चुके आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं।

1623 किलो डोडाचूरा के मामले में 48 लाख की संपत्ति फ्रीज
पहले मामले में औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने 29 जून 2017 को ग्राम उमटपालिया निवासी रईस खान मेवाती को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1623.300 किलो डोडाचूरा बरामद किया था।

मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश NDPS, जावरा ने रईस खान को 15 वर्ष के सश्रम कारावास और 1.50 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

पुलिस के अनुसार, रईस पिछले करीब 10 से 15 वर्षों से मध्यप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में नशे की तस्करी में सक्रिय था।

तीन कृषि भूमियों पर कार्रवाई
22 अगस्त को जारी फ्रीजिंग आदेश के बाद सक्षम प्राधिकारी ने उमटपालिया स्थित करीब 48 लाख रुपए मूल्य की तीन कृषि भूमियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की। इनमें सर्वे नंबर 102126/1/1/1, 102126/1/1/2 और 102126/2/1 की कृषि भूमि शामिल है।

81 किलो डोडाचूरा के मामले में पांच संपत्तियां फ्रीज
दूसरे मामले में बिलपांक पुलिस ने 28 दिसंबर 2024 को ग्राम धराड़ निवासी दिनेश पुत्र गिरधारीलाल को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 81 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया था।

इस मामले में विशेष न्यायाधीश NDPS, रतलाम ने दिनेश को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी और उसके परिवार के पास संपत्तियां अर्जित करने के लिए कोई ज्ञात वैध आय स्रोत नहीं मिलने की बात सामने आई।

कृषि भूमि से लेकर मकान तक फ्रीज
29 अगस्त को जारी फ्रीजिंग आदेश के तहत सक्षम प्राधिकारी ने आरोपी से जुड़ी पांच संपत्तियों की फ्रीजिंग की पुष्टि की है।

इनमें सर्वे नंबर 1582/5 (एस) की 0.62 हेक्टेयर कृषि भूमि, सर्वे नंबर 1627/3 (एस) की 0.54 हेक्टेयर कृषि भूमि, सर्वे नंबर 1582/1 (एस) की 0.62 हेक्टेयर कृषि भूमि, सर्वे नंबर 1732/2 (एस) की 0.42 हेक्टेयर कृषि भूमि और 111.48 वर्गमीटर का आवासीय मकान शामिल हैं।

नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी से अर्जित कथित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उन पर कानूनी रोक लगाना है।

दोनों मामलों में SAFEMA/NDPS न्यायालय के सक्षम प्राधिकारी ने पुलिस की ओर से प्रस्तुत प्रस्तावों और दस्तावेजों के आधार पर फ्रीजिंग आदेशों की पुष्टि की है।

पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

1 minute ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

10 minutes ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

20 minutes ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

30 minutes ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

38 minutes ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

41 minutes ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

42 minutes ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

about 1 hour ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 1 hour ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

about 1 hour ago
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

about 1 hour ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

about 1 hour ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

about 1 hour ago
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

about 1 hour ago
पहले सीट बेल्ट का संदेश
Top News

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

about 2 hours ago
नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक
Top News

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

about 2 hours ago
एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

about 2 hours ago
बिजली देगी झटका
Top News

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

about 2 hours ago
भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन
Top News

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

about 2 hours ago
आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा
Top News

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!