नशे ने छीन ली डेढ़ लाख की नौकरी: क्या बन गया युवक; दिनदहाड़े घर में घुसा, दंपत्ति के साथ क्या किया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी और महिला से हाथापाई का मामला सामने आया है। आरोपी चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुआ था, लेकिन महिला के विरोध करने पर पकड़ा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार नेहरू नगर निवासी जितेंद्र जैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। घटना 19 मार्च की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। आरोपी दीपक मंडलोई घर के बाहर बनी सीढ़ियों के सहारे अंदर घुसा और गेट की कुंडी खोलकर बीच वाले फ्लोर पर पहुंच गया। वहां रखी अलमारी से उसने चांदी की पायल, चार बिछिया, सोने की अंगूठी और आर्टिफिशियल हार चुरा लिया।
इसके बाद वह ऊपर की मंजिल पर पहुंचा, जहां घर की महिला मौजूद थी। महिला ने उसे देख लिया और शोर मचाया, जिस पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। आवाज सुनकर पति जितेंद्र जैन भी ऊपर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की।
हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपक मंडलोई मूल रूप से धार जिले के मनावर का रहने वाला है और इंदौर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है। वह पास ही किराए से रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक टेलीकॉम कंपनी में करीब डेढ़ लाख रुपए महीने की नौकरी करता था, लेकिन नशे और जुएं की लत के कारण नौकरी चली गई। कर्ज में डूबने के बाद उसने चोरी का रास्ता अपना लिया। एमआईजी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी, मारपीट और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!