ड्राइवर की 25 लाख पर गंदी नजर: मालिक को लगा दिया लाखों का चूना; 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस ड्राइवर पर कारोबारी ने भरोसा कर लाखों की नकदी सौंपी, उसी ने दोस्त के साथ मिलकर चोरी की साजिश रच डाली। कार में रखे 25 लाख रुपए और चाबियां लेकर फरार हुए दोनों आरोपी ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के सपने देख रहे थे, लेकिन लसूड़िया पुलिस ने महज 24 घंटे में पचमढ़ी से गिरफ्तार कर उनकी सारी करतूतों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने 24 लाख रुपए और वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 10 लाख रुपये कीमत की हुंडई औरा कार बरामद कर ली है।
डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के मुताबिक, लसूड़िया पुलिस ने 25 लाख रुपए की सनसनीखेज चोरी का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपी दीपक सोलंकी, निवासी साईं श्रद्धा पैलेस, खजराना और मोहित उर्फ चिंटू यादव, निवासी सूरज नगर, बंगाली चौराहा को गिरफ्तार कर लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि फरियादी के भरोसेमंद ड्राइवर ने अपने साथी के साथ मिलकर दिया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को पचमढ़ी से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 24 लाख रुपए और जिस कार से वारदात को अंजाम दिया गया वह हुंडई औरा कार भी जब्त कर ली गई। पुलिस के अनुसार 30 जून को फरियादी मनीष पिता रमणिकलाल संघवी, निवासी वृंदावन पैलेस कॉलोनी, निपानिया ने केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ी कार क्रमांक एमपी 09 बीए 4010 में रखे 25 लाख रुपए और कार की दोनों चाबियां चोरी हो गई हैं।
फरियादी ने अपने चालक दीपक सोलंकी पर चोरी का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
फुटेज में आरोपी दीपक सोलंकी अपने साथी मोहित उर्फ चिंटू यादव के साथ हुंडई औरा कार से जाते हुए दिखाई दिया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के पचमढ़ी में होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल वहां रवाना हुई और 1 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में दीपक सोलंकी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी मोहित उर्फ चिंटू यादव के साथ मिलकर पहले से योजना बनाकर अपने मालिक की कार में रखे 25 लाख रुपए की चोरी की थी। आरोपियों ने बताया कि चोरी की रकम से वे अपने महंगे शौक पूरे करना, घूमना-फिरना और ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहते थे।
पुलिस ने चोरी गया पूरा माल जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, वारदात से जुड़े मामले में पूछताछ होगी।
संबंधित समाचार

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!