खबर
Top News

थाईलैंड ट्रिप का सपना पड़ा महंगा: इंस्टाग्राम विज्ञापन के झांसे में फंसी युवती; ठगों ने लगाया इतने रुपए का चूना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 11:33 am
शेयर करें:
थाईलैंड ट्रिप का सपना पड़ा महंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर दिखने वाले सस्ते ट्रैवल ऑफर के झांसे में आकर इंदौर की एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली युवती ने इंस्टाग्राम पर थाईलैंड के फुकेट की कम कीमत वाली ट्रिप का विज्ञापन देखा था।

टिकट निकला इनवैलिड
आरोपियों ने इंडिगो के साथ कोलैबोरेशन का भरोसा दिलाकर उससे करीब 43 हजार रुपए अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर करा लिए। जब युवती 6 जुलाई को इंदौर एयरपोर्ट पहुंची तो टिकट इनवैलिड निकला। इसके बाद आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए।

इंस्टाग्राम विज्ञापन से शुरू हुई बातचीत
एरोड्रम पुलिस के अनुसार पूर्वा सिंह निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'द टूरिंग साइट्स' नाम से थाईलैंड ट्रिप का विज्ञापन देखा था। इसके बाद 19 अप्रैल को उनके व्हाट्सएप पर संपर्क किया गया।

कम कीमत में ट्रिप कराने का प्रस्ताव दिया
शुरुआत में युवती को ट्रिप की जानकारी और कीमत बताई गई। रकम अधिक होने के कारण उन्होंने ऑफर लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कम कीमत में ट्रिप कराने का प्रस्ताव दिया।

36 हजार की ट्रिप का दिया झांसा
युवती ने ट्रिप की पूरी जानकारी मांगी। बातचीत के बाद फुकेट ट्रिप के लिए करीब 36 हजार रुपए में बुकिंग कराने पर सहमति बनी। जब युवती ने इतनी कम कीमत पर विदेश यात्रा के ऑफर को लेकर संदेह जताया तो आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी का इंडिगो एयरलाइन के साथ कोलैबोरेशन है। इसके बाद भुगतान के लिए लव गुप्ता नाम के व्यक्ति का बैंक खाता दिया गया।

इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट का ऑफर भी दिया
शिकायत के मुताबिक पूर्वा ने 18 मई को लव गुप्ता के खाते में 10,800 रुपए ट्रांसफर किए। इसके बाद उन्हें दिल्ली से फुकेट जाने वाली 6 जुलाई की फ्लाइट का इनवॉइस भेजा गया। आरोपियों ने बाकी राशि 7 जून को देने की बात कही। इसी दौरान इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट का ऑफर भी दिया गया, जिसके लिए 11,200 रुपए मांगे गए। युवती ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी।

पुराना नंबर बंद बताया, दूसरे नंबर से मांगे और पैसे
22 जून को पूर्वा ने व्हाट्सएप पर आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला। मैसेज का भी कोई उत्तर नहीं आया। इसके बाद 26 जून को दूसरे नंबर से संपर्क किया गया। कथित आरोपियों ने बताया कि पुराना नंबर किसी कारण से बंद हो गया है।

इसके बाद बाकी भुगतान भी लव गुप्ता के खाते में करने के लिए कहा गया। युवती ने करीब 22,500 रुपए और ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने 3 जुलाई को ट्रिप की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

एयरपोर्ट पहुंचते ही हुआ खुलासा
3 जुलाई को पूर्वा ने जब ट्रिप की जानकारी लेने के लिए कॉल और मैसेज किए तो कोई जवाब नहीं मिला। कंपनी की ई-मेल आईडी पर संपर्क किया तो वह भी गलत निकली। इसके बाद 6 जुलाई को युवती टिकट लेकर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं। वहां जांच के दौरान टिकट इनवैलिड बताया गया। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी मोबाइल नंबर बंद मिले।

साइबर सेल की शिकायत के बाद FIR
ठगी का अहसास होने पर पूर्वा ने साइबर सेल में शिकायत की। जांच के बाद एरोड्रम पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट और इंस्टाग्राम विज्ञापन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस ठगी के पीछे कितने लोग शामिल हैं और क्या इसी तरीके से अन्य लोगों को भी निशाना बनाया गया है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 13 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 13 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 13 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 13 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 13 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 13 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 13 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 13 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 13 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 14 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 14 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 14 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 14 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 14 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 14 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 14 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 14 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!