खबर
Top News

सोशल मीडिया से इलाज करता मिला डॉक्टर: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील; इतने क्लिनिक की हुई जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 3:18 pm
शेयर करें:
सोशल मीडिया से इलाज करता मिला डॉक्टर

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी और अनियमित तरीके से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान एक ऐसा डॉक्टर मिला, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए मरीजों को इलाज संबंधी सलाह दे रहा था। उसके अस्पताल को सील किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद अस्पताल फिर से खुल गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और अस्पताल को फिर से सील कर दिया।

आयुर्वेदिक डिग्री पर कर रहा था एलोपैथिक इलाज
स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया कि खरसौद कला में संचालित वेदांता अस्पताल के संचालक डॉ. संदीप यादव के पास आयुर्वेदिक डिग्री है, लेकिन वे एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहे थे। जांच टीम जब अस्पताल पहुंची तो वहां मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। टीम को बड़ी मात्रा में अमानक और संदिग्ध दवाइयां भी मिलीं।

सोशल मीडिया से दे रहा था इलाज की सलाह
जांच के दौरान यह भी पता चला कि डॉक्टर फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को बीमारी और इलाज संबंधी सलाह दे रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।

एक दर्जन अस्पताल और क्लिनिक की जांच
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़नगर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित करीब एक दर्जन अस्पताल, क्लीनिक, मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी लैब की जांच की। जांच में बिना पंजीयन, अमान्य डिग्री और नियमों के विपरीत इलाज करने के मामले सामने आने पर कार्रवाई की गई।

8 क्लीनिक समेत कई संस्थान सील
स्वास्थ्य विभाग ने जिन संस्थानों पर कार्रवाई की, उनमें आरोग्यम क्लीनिक ग्राम खरसौद खुर्द, वेदांता अस्पताल खरसोदकलां, देवकमल पॉली क्लीनिक, विशेष पैथोलॉजी, जय अम्बे पॉली क्लीनिक, सिसोदिया क्लीनिक चिरोलाकला, संजीवनी अस्पताल रुनिजा, सरोज मेडिकल स्टोर, डॉ. दीपांकर क्लीनिक, महाकाल क्लीनिक और आरोग्य क्लीनिक शामिल हैं।

टीम में ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई जिला स्वास्थ्य अधिकारी एके पटेल के निर्देशन में की गई। टीम में डॉ. सोमेश प्रदीप, डॉ. विक्रम रघुवंशी, मेडिकल ऑफिसर सुयश श्रीवास्तव और विकास राजपूत शामिल रहे। डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी
Top News

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

about 3 hours ago
नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश
Top News

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

about 3 hours ago
एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत
Top News

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

about 3 hours ago
घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप
Top News

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

about 4 hours ago
पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार
Top News

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

about 4 hours ago
चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या
Top News

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

about 4 hours ago
शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर
Top News

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

about 5 hours ago
अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत
Top News

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 5 hours ago
2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

about 5 hours ago
मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला
Top News

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

about 6 hours ago
बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश
Top News

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

about 6 hours ago
स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा
Top News

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

about 6 hours ago
अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार
Top News

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

about 7 hours ago
एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना
Top News

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर
Top News

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

about 7 hours ago
डैम में डूबने से युवक की मौत
Top News

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

about 8 hours ago
डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान
Top News

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

about 8 hours ago
मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

about 8 hours ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

about 8 hours ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!