बिल्डर बंधुओं और इस विभाग के आईएएस अधिकारियों का विवाद पहुंचा हाईकोर्ट: किस बात के गंभीर आरोप लगाए थे; शासन सहित संबंधित अधिकारियों से मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तिरूमाला ग्रुप के मालिक एवं शुभ-लाभ रियलिटी के डायरेक्टर निलेश मालपानी और नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ पहुंच गया है।
कॉलोनी लाइसेंस जारी नहीं होने से नाराज निलेश और मनोज मालपानी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग, अनावश्यक देरी और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय ने मामले में शासन सहित संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत 21 मार्च को हुई, जब निलेश मालपानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर नगरीय प्रशासन विभाग के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने आरोप लगाया था कि विभाग में भ्रष्टाचार के कारण कॉलोनी लाइसेंस की फाइलें महीनों तक लंबित रखी जाती हैं और समय पर काम नहीं होता। उनका कहना था कि इससे न केवल बिल्डर और कॉलोनाइजर परेशान हैं, बल्कि सरकार के राजस्व और रोजगार पर भी असर पड़ रहा है।
अक्टूबर 2025 से लंबित है लाइसेंस
याचिका के अनुसार मालपानी बंधुओं ने 27 अक्टूबर 2025 को कॉलोनी लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। नियमों के अनुसार 30 दिनों के भीतर लाइसेंस जारी किया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं दी गई।
याचिका में कहा गया है कि विभाग ने 6 दिसंबर, 30 दिसंबर और 13 मार्च को अलग-अलग आपत्तियां (क्वेरी) भेजीं, जिनका समय पर जवाब और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए। इसके बावजूद लाइसेंस जारी नहीं किया गया।
हाईकोर्ट में लगाए पद के दुरुपयोग के आरोप
याचिका में मध्यप्रदेश शासन, प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन, आयुक्त एवं अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन को पक्षकार बनाया गया है। मालपानी बंधुओं ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने जानबूझकर उनके प्रकरण को रोके रखा और अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया। उनका दावा है कि इससे उन्हें करीब 25 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
नगर निगम और कलेक्टोरेट पर भी सवाल
याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि अप्रैल में अधिकारियों को 'डिमांड फॉर जस्टिस' नोटिस भेजा गया था। इसमें नगर निगम और कलेक्टोरेट की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया कि बैकडोर समन्वय के जरिए अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लाइसेंस प्रक्रिया को लंबा खींचा गया।
रिटायर्ड IAS रिश्तेदार से भी कराया था प्रयास
समाचार के अनुसार लाइसेंस का मामला लंबित रहने पर मालपानी बंधुओं ने अपने रिश्तेदार और सेवानिवृत्त आईएएस जे.एम. मालपानी के माध्यम से भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया था।
बताया गया कि अधिकारियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन लाइसेंस जारी नहीं हुआ। इसके बाद पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट, फिर 'डिमांड फॉर जस्टिस' नोटिस और अंततः हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई।
शासन से मांगा गया जवाब
मामला अब हाईकोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग और शासन से जवाब तलब किया है। मामले में शासन एवं अधिकारियों का पक्ष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना बाकी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!