थानों से निराशा: कमिश्नर के दरबार में उमड़ा सैलाब: सभागार पड़ गया छोटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

107 पीड़ित पहुंचे जनसुनवाई में कमिश्नर संतोष कुमार सिंह एक-एक के पास पहुंचे और सुनी पीड़ा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में मंगलवार को पीड़ितों की ऐसी भीड़ पहुंची कि कमिश्नर कार्यालय का सभागार छोटा पड़ गया। 107 फरियादियों में कई लोगों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। बड़ी संख्या में फरियादी बाहर खड़े रहे। कुछ लोग कार्यालय के चढ़ाव पर बैठकर बारी का इंतजार करते नजर आए।
कमिश्नर खुद एक-एक पीड़ित के पास पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। कई फरियादियों ने थानों में लंबे समय से सुनवाई नहीं होने की बात रखी। किसी ने धोखाधड़ी तो कोई जमीन, मकान और प्लॉट के विवाद में कार्रवाई नहीं होने से परेशान था। ऑनलाइन फ्रॉड, पैसों के लेन-देन, ब्लैकमेलिंग और महिला अपराध से जुड़े मामले भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
कई पीड़ितों ने कमिश्नर को बताया पहले थाने पहुंच चुके हैं, लेकिन लंबे समय से समाधान नहीं हुआ। हालांकि, हर शिकायत का कारण अलग था। लेकिन जनसुनवाई में थानों में सुनवाई नहीं होने की शिकायतों का पहुंचना पुलिस की निचली इकाइयों में शिकायतों के फॉलोअप को लेकर सवाल जरूर खड़े करता है।
किसी फरियादी ने दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम पर लोन लिए जाने की शिकायत की तो किसी ने मकान या दुकान पर कब्जे की बात रखी। कुछ लोग जमीन और प्लॉट की धोखाधड़ी को लेकर पहुंचे थे। वहीं कुछ फरियादियों ने पैसे के लेन-देन और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत की। पारिवारिक विवाद भी सामने आए।
कमिश्नर ने आवेदकों की बात सुनकर मौके पर मौजूद अतिरिक्त आयुक्त मयंक अवस्थी को सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जोन के एसीपी को भी निर्देश दिए शिकायतों को केवल आवेदन के रूप में दर्ज करने के बजाय उसकी पूरी जानकारी लेकर तत्काल कार्रवाई की जाए।
एसीपी भी आए एक्शन में : कमिश्नर के निर्देश पर जनसुनवाई में मौजूद एसीपी ने भी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। अन्नपूर्णा एसीपी शिवेंदु जोशी, मल्हारगंज अशोकसिंह जादौन, परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा और संयोगितागंज नीति दंडोतिया ने आवेदकों को सुना।
शिकायत सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों से फोन पर बात की। जानकारी लेकर तत्काल कार्रवाई और आगे की कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। महिला संबंधित अपराधों को महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने सुना।
फॉलोअप पर जोर : फरियादियों की लंबी कतार रही। कई लोग अपनी बारी के इंतजार में कार्यालय के बाहर बैठे नजर आए। तस्वीर यह बताने के लिए काफी थी कि पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
एक तरफ यह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तक सीधे पहुंच बनाने की लोगों की इच्छा दिखाती है, दूसरी तरफ थाने से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायतों के प्रभावी फॉलोअप की जरूरत को भी सामने लाती है।
सबसे ज्यादा शिकायतें धोखाधड़ी की
धोखाधड़ी से जुड़े मामले सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। इनमें ऑनलाइन ठगी, फाइनेंशियल फ्रॉड, प्लॉट-मकान और जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के अलावा दस्तावेजों का दुरुपयोग कर लोन लेने जैसे मामले शामिल थे। सबसे खास मामला सोना बनाने के नाम पर 50 लाख से ज्यादा की ठगी का रहा जिसे सुनने के बाद कमिश्नर खुद मुस्करा दिए की कैसे लोग ठगी का शिकार हो जाते है।
हालाकि, एसीपी मल्हारगंज अशोक सिंह जादौन को तत्काल बारीकी से जांच की बात कही। इसके अलावा पैसे के लेन-देन, मकान-दुकान पर कब्जे, महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग, पारिवारिक विवाद, पड़ोसियों के विवाद, महिला अपराध और अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें भी लेकर लोग पहुंचे।
मध्यस्थता से भी सुलझ रहे विवाद
पुलिस पारिवारिक और आपसी विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग भी कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है ऐसे मामलों में हर विवाद को सीधे आपराधिक कार्रवाई की ओर ले जाने के बजाय, जहां कानूनन संभव हो, दोनों पक्षों को सुनकर शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास किया जाता है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!