थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस: जनसुनवाई में आई 126 फरियादें
KHULASA FIRST
संवाददाता

साहब, पहले भी आ चुका हूं दो बार आ चुका हूं, तीसरी बार आया हूं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
थाने में शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो फरियादी पुलिस कमिश्नर के दरबार पहुंच रहे हैं। कल पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में 80-100 नहीं, बल्कि 126 पीड़ित अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
कोई जमीन-प्रॉपर्टी के विवाद से परेशान था तो कोई पैसों के लेन-देन, धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड की शिकायत लेकर आया। कई फरियादियों की शिकायत यह भी थी कि वे पहले थाने जा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
जनसुनवाई में भीड़ का आलम यह था कि पुलिस कमिश्नर कार्यालय में फरियादियों के बैठने तक की जगह कम पड़ गई। कई लोग सीढ़ियों पर बैठकर तो कुछ खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनकी समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पहुंचे कुछ फरियादियों की पीड़ा का एक ही सार था साहब, पहले भी आ चुका हूं... दो बार आ चुका हूं... तीसरी बार आया हूं, लेकिन थाने पर सुनवाई नहीं हो रही।
पारिवारिक विवादों से लेकर जमीन और मकान के मामले पहुंचे
जनसुनवाई में पारिवारिक विवादों से लेकर जमीन और मकान के मामलों तक शिकायतें पहुंचीं। पति-पत्नी या बेटा-बहू द्वारा परेशान करने, आपसी विवाद और मतभेद के मामलों के साथ प्लॉट-मकान और जमीन से जुड़े विवाद व धोखाधड़ी की शिकायतें भी थीं।
इसके अलावा पैसों के लेन-देन, सोलर पैनल लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, साइबर और फाइनेंशियल फ्रॉड, महिला अपराध और पुलिस थानों में सुनवाई नहीं होने से संबंधित आवेदन भी आए।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रत्येक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की जरूरत थी, उनमें संबंधित अधिकारियों को मौके पर और फोन के जरिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों से शिकायतों का निष्पक्ष और जल्द निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई में एडिशनल सीपी मयंक अवस्थी सहित जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से हो रही काउंसलिंग... पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पारिवारिक और आपसी विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से काउंसलिंग भी कराई जा रही है। इसका उद्देश्य मामलों को लंबा खींचने के बजाय दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण समाधान निकालना है।
थानों पर नहीं हो रही सुनवाई का असर कमिश्नर के दरबार में
हर मंगलवार बढ़ती फरियादियों की भीड़ ने थाने स्तर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनसुनवाई में पहुंचने वाले कई लोगों का कहना है कि वे पहले संबंधित थाने में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद उन्हें पुलिस कमिश्नर कार्यालय का रुख करना पड़ा। मंगलवार को 126 आवेदन पहुंचना इसी तस्वीर को सामने लाता है। फरियादियों की संख्या लगातार बढ़ने से यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर शिकायतों का समाधान थाना स्तर पर क्यों नहीं हो पा रहा है।
एक तरफ पुलिस कमिश्नर आम लोगों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोगों का सीधे कमिश्नर तक पहुंचना थानों में शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था पर निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने की जरूरत भी दिखाता है।
खासकर वे फरियादी जो दो-तीन बार थाने के चक्कर लगाने के बाद कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं, उनकी शिकायतें पुलिस के स्थानीय स्तर के कामकाज की तस्वीर सामने रख रही हैं। 126 आवेदकों की शिकायतें सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि थाना स्तर पर समाधान की उम्मीद लेकर ऊपर तक पहुंच रहे लोगों की कहानी भी बयां करती है।
संबंधित समाचार

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!