सराफा थाना से निराश: व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार
KHULASA FIRST
संवाददाता

पीड़ित भाजपा नेता ने पुलिस पर उठाए सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर हेरिटेज शॉपिंग क्षेत्र में व्यापारी पर चाकू और हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में कल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी और हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के सचिव नितेश चौरसिया पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की जनसुनवाई में पहुंचे।
उन्होंने व्यापारी एसोसिएशन की ओर से पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
चौरसिया ने शिकायत में कहा कि घटना के बाद एफआईआर दर्ज कराने में करीब आठ घंटे लग गए। इसके अलावा व्यापारियों का आरोप है कि घटना के दौरान शामिल रहे सभी लोगों के नाम और हथियारों से जुड़े तथ्य एफआईआर में पूरी तरह दर्ज नहीं किए। एसोसिएशन ने मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी विभागीय जांच कराने की मांग की है।
फुटपाथ पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद.. एसोसिएशन के अनुसार 18 सितंबर को राजवाड़ा गोपाल मंदिर क्षेत्र में फुटपाथ पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान कुछ लोग मार्केट के अंदर पहुंचे और व्यापारी नितेश चौरसिया के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया तथा हथियार दिखाकर धमकाया।
बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य व्यापारियों के साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की। इस दौरान कारोबार जारी रखने के लिए कथित तौर पर हर व्यापारी से हर महीने रुपए देने की मांग की गई थी। मामले में सराफा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अब एसोसिएशन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही है।
फुटेज सामने होने के बावजूद गिरफ्तारी में देरी
एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक खत्री सहित पदाधिकारियों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और घटना में शामिल होने का आरोप लगाए जा रहे कुछ लोगों के नाम-पते उपलब्ध कराने की बात कही है। व्यापारियों का कहना है कि फुटेज सामने होने के बावजूद गिरफ्तारी में देरी हो रही है।
साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की हो पहचान
एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान की जाए। यदि जांच में उनकी भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
एसोसिएशन ने साफ किया कि वह किसी व्यक्ति के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं चाहती। मांग केवल इतनी है कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, वास्तविक आरोपियों की पहचान की जाए, एफआईआर में सामने आए तथ्यों को जांच के आधार पर शामिल किया जाए और कानून के अनुसार कार्रवाई हो।
पुराने मामलों की भी समीक्षा
एसोसिएशन ने राजवाड़ा क्षेत्र में पूर्व में व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं की भी समीक्षा केराने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी व्यापारियों के साथ विवाद और हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में पुलिस को पुराने मामलों और वर्तमान घटना के बीच किसी संभावित समानता या आपराधिक कड़ी की भी जांच करनी चाहिए।
पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग
व्यापारियों ने राजवाड़ा-गोपाल मंदिर क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि राजवाड़ा शहर की पहचान और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है। यहां व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी मजबूत रहना जरूरी है।
संबंधित समाचार

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

थाने से निराश तो कमिश्नर के पास आस:जनसुनवाई में आई 126 फरियादें

होर्डिंग गिरने से हादसा:एक व्यक्ति हुआ घायल; अस्पताल में कराया भर्ती, हाई कोर्ट दे चुकी है अवैध होर्डिंग-पोस्टर हटाने का आदेश, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता

देखिए वीडियो:सड़क किनारे बेहोश मिली गर्भवती महिला; पुलिस की सूझबूझ से समय पर मिली मदद, टीम को 10 हजार रुपए का नकद इनाम

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!