खबर
Top News

इस कंपनी के डायरेक्टर लग्जरी घड़ी मामले में गिरफ्तार: करोड़ों की रिचर्ड मिल वॉच के साथ एयरपोर्ट पर पकड़े गए; कोर्ट से मिली जमानत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 4:09 pm
शेयर करें:
इस कंपनी के डायरेक्टर लग्जरी घड़ी मामले में गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
मध्यप्रदेश के इंदौर की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में शामिल शिवानी डिटरजेंट के डायरेक्टर मयंक बगानी कथित तौर पर लग्जरी घड़ी की तस्करी के मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

कस्टम विभाग ने उन्हें सिंगापुर से लौटने के दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। बाद में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी।

सिंगापुर से ला रहे थे 4.15 करोड़ की लग्जरी घड़ी
कस्टम विभाग के अनुसार, मयंक बगानी के पास से रिचर्ड मिल RM 35-03 राफेल नडाल मॉडल की लग्जरी घड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4.15 करोड़ रुपए बताई गई है।

कस्टम अधिकारियों के सामने घोषणा नहीं की
आरोप है कि सिंगापुर से भारत लौटने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर ग्रीन चैनल पार किया, लेकिन इस उच्च मूल्य की घड़ी की कस्टम अधिकारियों के सामने घोषणा (डिक्लेरेशन) नहीं की। इसके बाद कस्टम विभाग ने उन्हें हिरासत में लेकर कार्रवाई की और आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड की मांग की।

गिरफ्तारी प्रक्रिया में कथित खामियों के आधार पर मिली जमानत
पटियाला हाउस कोर्ट ने 29 जून को मयंक बगानी को एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में दलील दी कि गिरफ्तारी के बाद निर्धारित समयसीमा के भीतर आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया।

साथ ही, गिरफ्तारी के लिखित कारण उपलब्ध नहीं कराए गए और परिजनों को समय पर सूचना देने की प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया। अदालत ने इन पहलुओं पर विचार करते हुए जमानत मंजूर की।

जमानत की प्रमुख शर्तें
अदालत ने जमानत देते हुए मयंक बगानी पर कई शर्तें लगाई हैं। उन्हें जांच में पूरा सहयोग करना होगा। किसी भी सबूत से छेड़छाड़ नहीं करनी होगी। गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेंगे। अपना मोबाइल फोन हर समय चालू रखना होगा। अदालत की अनुमति के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। प्रत्येक निर्धारित तारीख पर अदालत में उपस्थित होना होगा।

परिवार की ओर से नहीं आया कोई बयान
मामले में बगानी परिवार का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया। परिवार के सदस्यों को फोन और संदेश भेजे गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बताया गया है कि संबंधित अदालत के आदेश की प्रति उपलब्ध है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 1 hour ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 1 hour ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 1 hour ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 2 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 2 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 2 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 2 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 2 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 2 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 2 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 2 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 3 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 3 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 3 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 3 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 3 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 3 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!