डायरेक्टर पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और पद के दुरुपयोग का आरोप: पुलिस ने किया गिरफ्तार; अदालत से रिमांड की मांग, अन्य षड्यंत्रकारियों के नामों का भी होगा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जी.आर.वी. बिस्कुट प्राइवेट लिमिटेड के एक शेयर होल्डर ने कंपनी के ही डायरेक्टर संजय कलवानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाना बाणगंगा में शिकायत की है। शिकायत में उन पर धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने रिमांड की मांग की है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ करने पर अन्य षड्यंत्रकारियों के नामों का भी खुलासा जल्द होगा।
प्रार्थी दिनेश मनवानी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी कंपनी में दो डायरेक्टर और चार अन्य शेयर होल्डर सहित कुल छह सदस्य हैं। कंपनी के सभी महत्वपूर्ण निर्णय सामूहिक सहमति से लिए जाते हैं। कंपनी अधिनियम 2013 के प्रावधानों के अनुसार संजय कलवानी और नितिन जिनवाणी को डायरेक्टर नियुक्त किया गया था।
आवेदन के अनुसार, कंपनी के एक शेयर होल्डर गौरव अहलावत के खिलाफ कथित चोरी के मामले में जिला न्यायालय इंदौर में वाद दायर किया गया था। इस मामले की पैरवी और कानूनी कार्यवाही की जिम्मेदारी बोर्ड के निर्णय के अनुसार संजय कलवानी को सौंपी गई थी। उन्हें शपथ-पत्र प्रस्तुत करने, आवेदन देने और वकील-पत्र पर हस्ताक्षर करने का अधिकार दिया गया था, लेकिन यह अधिकार बोर्ड की सामूहिक सहमति के अधीन था।
शिकायत में आरोप है कि संजय कलवानी ने अन्य डायरेक्टरों और शेयर होल्डरों को बिना सूचना दिए और उनकी सहमति के बिना, गौरव अहलावत से कथित सांठगांठ कर न्यायालय में दायर प्रतिवाद को वापस ले लिया। आरोप है कि यह कदम कंपनी के हितों के विपरीत था और इससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ।
प्रार्थी का कहना है कि इस कृत्य से कंपनी की छवि धूमिल हुई है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। आरोप यह भी लगाया गया है कि डायरेक्टर द्वारा लिए गए एकतरफा निर्णयों के कारण कंपनी दिवालियापन की स्थिति के करीब पहुंच गई है।
बोर्ड की बैठक में जब इस विषय पर स्पष्टीकरण मांगा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद कंपनी के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें उत्पाद निर्माण की संख्या में लगातार गिरावट पाई गई। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि इससे कंपनी को लंबे समय से आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था। शिकायत में संजय कलवानी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं 316 (5), 318 (4) और 61 (2) के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!