इस देश में दो भीषण भूकंप से तबाही: अब तक हजारों मौतों की आशंका; 126 साल का सबसे शक्तिशाली झटका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कराकस। द्वेयनेजुएला में बुधवार देर शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। कुछ ही सेकेंड के अंतराल पर पहले 7.2 और फिर 7.5 तीव्रता के भूकंप आने से राजधानी कराकस समेत कई शहरों में इमारतें धराशायी हो गईं।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आपदा में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत की 44 प्रतिशत और एक लाख से अधिक लोगों की मौत की 30 प्रतिशत आशंका जताई गई है।
भूकंप का केंद्र कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में था। तेज झटकों के कारण बहुमंजिला इमारतों, सरकारी कार्यालयों और रिहायशी भवनों को भारी नुकसान पहुंचा। हालात की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।
अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल
सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत एवं बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि कई इमारतों के पूरी तरह ढह जाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
एयरपोर्ट की छत गिरी, कई इमारतें मलबे में तब्दील
स्थानीय मीडिया के अनुसार कराकस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा भूकंप के दौरान ढह गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कई इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और संचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। अनेक रिहायशी और व्यावसायिक इमारतें पूरी तरह मलबे में बदल गई हैं।
126 वर्षों का सबसे बड़ा भूकंप
विशेषज्ञों के अनुसार यह वेनेजुएला में पिछले 126 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है। इससे पहले वर्ष 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। लगातार आए दो बड़े झटकों ने नुकसान का दायरा और बढ़ा दिया।
गैस सप्लाई रोकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
संभावित गैस रिसाव और विस्फोट की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में गैस आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी है। गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने बताया कि कई इमारतों में गंभीर संरचनात्मक क्षति हुई है और एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।
क्यों आता है भूकंप?
विशेषज्ञों के अनुसार पृथ्वी कई टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं, तो भारी दबाव बनता है। दबाव अचानक मुक्त होने पर ऊर्जा भूकंपीय तरंगों के रूप में बाहर निकलती है, जिससे भूकंप आता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!