सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार: बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में एक युवक को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पहचान अजय सूर्यवंशी निवासी राजेंद्र नगर के रूप में हुई। उससे करीब 1.20 लाख की ब्राउन शुगर और 50 हजार रुपए की हीरो पैशन प्रो बाइक जब्त की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक टीम सुपर कॉरिडोर होते हुए टीसीएस के पीछे तीन नंबर गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पैशन प्रो बाइक पर बैठा अजय घबरा गया। संदेह होने पर उसे घेरकर पूछताछ की और उसकी गाड़ी की तलाशी ली तो सीट कवर से एक पन्नी निकली जिसमें 12 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
उसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला आरोपी अजय 10वीं तक पढ़ा है और सब्जी विक्रेता है। उसके खिलाफ भंवरकुआं थाने में 2020 में मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था।
राजेंद्र नगर थाने में 2026 में एनडीपीएस एक्ट का एक अन्य प्रकरण भी दर्ज होना बताया गया है। क्राइम ब्रांच आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लायर और खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
72 केस में 158 आरोपी गिरफ्तार- क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस साल अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 72 प्रकरण दर्ज कर 158 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 3.06537 किलो एमडी ड्रग्स, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 358.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.91 करोड़ रुपए का नशा और वाहन जब्त किए गए।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!