खबर
Top News

सब इंजीनियरों के ट्रांसफर पर विभाग बेबस: एक साल में आधा दर्जन आदेश; फिर भी नहीं हुई रवानगी, एक साल से चल रहा विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
सब इंजीनियरों के ट्रांसफर पर विभाग बेबस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगरीय प्रशासन विभाग पिछले एक वर्ष से इंदौर नगर निगम के कुछ सब इंजीनियरों का तबादला करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

ट्रांसफर, संशोधन, रिलीविंग, आदेश निरस्तीकरण और नए तबादलों समेत आधा दर्जन से अधिक प्रशासनिक आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारी अब भी इंदौर में ही पदस्थ हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा मामला उसी नगरीय प्रशासन विभाग से जुड़ा है, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास है।

वर्ष 2025 में हुई मामले की शुरुआत
मामले की शुरुआत वर्ष 2025 में हुई थी, जब विभिन्न शिकायतों के आधार पर नगर निगम के कुछ सब इंजीनियरों के तबादले किए गए थे। इसके बाद कुछ आदेशों में संशोधन हुआ और संबंधित अधिकारियों को रिलीव भी किया गया, लेकिन उन्होंने न्यायालय की शरण लेकर स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त कर लिया।

पुराने ट्रांसफर आदेश निरस्त
लंबे समय तक मामला न्यायालय में लंबित रहने के बाद मई 2026 में विभाग ने पुराने ट्रांसफर आदेश निरस्त कर दिए। इसके बाद 15 जून 2026 को नए तबादला आदेश जारी किए गए, लेकिन इस बार भी अधिकारी रिलीव नहीं हो सके और मामला फिर अदालत पहुंच गया।

शैलेंद्र मिश्रा का मामला बना चर्चा का केंद्र
सब इंजीनियर शैलेंद्र मिश्रा का मामला इस पूरे विवाद का सबसे चर्चित उदाहरण बन गया है। 12 जून 2025 को उनका इंदौर से सिंगरौली तबादला किया गया। 17 जून 2025 को आदेश संशोधित कर उन्हें खंडवा भेजा गया।

18 जून 2025 को तत्कालीन निगमायुक्त ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। इसके बाद मिश्रा ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश हासिल कर लिया। करीब एक साल तक मामला यथावत रहने के बाद 27 मई 2026 को विभाग ने खंडवा वाला तबादला आदेश निरस्त कर दिया।

इसके बाद 15 जून 2026 को नया आदेश जारी करते हुए शैलेंद्र मिश्रा को दो वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर रतलाम नगर निगम भेजा गया। आदेश में उल्लेख किया गया कि वे वर्ष 2016 से इंदौर में पदस्थ हैं तथा प्रशासनिक आवश्यकता के आधार पर उनकी सेवाओं की जरूरत रतलाम में है। हालांकि इस बार भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया और उन्होंने पुनः हाईकोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया।

हाईकोर्ट में क्या तर्क दिए?
याचिका में शैलेंद्र मिश्रा ने दावा किया कि उनका तबादला प्रशासनिक आवश्यकता नहीं बल्कि दुर्भावना और प्रतिशोध की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि नगर निगम में पहले से ही सब इंजीनियरों की कमी है और उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी की पदस्थापना भी नहीं की गई है। इसलिए उनका तबादला उचित नहीं है।

एमआईसी बैठक में उठा मामला
हाल ही में हुई मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में भी यह मुद्दा गूंजा। कुछ सदस्यों ने तबादला आदेशों पर लगातार मिल रहे स्थगन को लेकर नाराजगी जताई।

बैठक के दौरान निगम प्रशासन पर यह सवाल भी उठाया गया कि यदि संबंधित अधिकारियों को समय पर रिलीव कर दिया जाता तो बार-बार न्यायालय से स्थगन आदेश लेने की स्थिति शायद नहीं बनती।

सरकार की मंशा बनाम कानूनी अड़चन
पूरा मामला अब प्रशासनिक निर्णय और कानूनी प्रक्रिया के बीच खींचतान का उदाहरण बन गया है। एक ओर विभाग लगातार तबादला आदेश लागू कराने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मिले स्थगन आदेशों के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। करीब एक वर्ष से चल रहे इस विवाद ने प्रशासनिक व्यवस्था, ट्रांसफर नीति और विभागीय समन्वय पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 11 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 11 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 12 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 12 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 12 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 12 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!