खबर
Top News

इस स्कीम से मुक्ति की मांग तेज: 20 साल से इंतजार; इतने करोड़ जमा करने के बाद भी नहीं मिली राहत, रहवासियों ने कॉलोनी में लगाए विरोध के पोस्टर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 12:25 pm
शेयर करें:
इस स्कीम से मुक्ति की मांग तेज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण ( आईडीए) की स्कीम-171 से मुक्ति की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। करीब 20 वर्षों से इस योजना में फंसे हजारों प्लॉटधारकों और दर्जनभर गृह निर्माण सहकारी समितियों के सदस्यों ने कॉलोनी में विरोध स्वरूप पोस्टर लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

रहवासियों का कहना है कि विकास शुल्क के रूप में 5.84 करोड़ रुपए जमा करने के बावजूद उन्हें अब तक स्कीम से मुक्त नहीं किया गया है, जिससे वे अपने प्लॉट पर निर्माण भी नहीं कर पा रहे हैं।

पोस्टरों के जरिए जताया विरोध
रहवासियों ने कॉलोनी में पोस्टर लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पोस्टरों पर लिखा है- 'हे राम! इंतजार के 20 साल... हमारा कसूर क्या है? निर्माण की अनुमति कब मिलेगी?' रहवासियों का कहना है कि शासन के नियमों का पालन करने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।

क्या है पूरा मामला?
विवाद की शुरुआत 1993 में हुई, जब आईडीए ने 13 गृह निर्माण सहकारी समितियों की जमीन और आसपास की सरकारी भूमि को मिलाकर स्कीम-132 घोषित की थी। इस योजना का विरोध हुआ और बाद में 2007 में हाईकोर्ट ने इसे निरस्त (लैप्स) कर दिया।

इसके बाद 2009 में उसी क्षेत्र के लिए स्कीम-171 लागू की गई। हालांकि, इस योजना में भी विकास कार्य आगे नहीं बढ़ सके। न तो प्रभावित लोगों को मुआवजा मिला और न ही उन्हें अपने प्लॉट पर निर्माण की अनुमति मिल सकी।

विकास शुल्क जमा, फिर भी राहत नहीं
राज्य सरकार ने बाद में निर्णय लिया था कि जिन योजनाओं में 10 प्रतिशत से कम विकास कार्य हुए हैं, उन्हें निर्धारित विकास शुल्क लेकर मुक्त किया जा सकता है। इसी के तहत जुलाई 2021 में आईडीए बोर्ड ने प्रस्ताव पारित किया और विकास शुल्क तय किया गया।

रहवासियों के अनुसार उन्होंने अक्टूबर 2024 में करीब 5.84 करोड़ रुपये विकास शुल्क के रूप में जमा भी कर दिए, लेकिन इसके बाद भी स्कीम को मुक्त नहीं किया गया।

भू-माफियाओं की गतिविधियां भी बनीं चिंता
रहवासियों का कहना है कि वर्षों तक योजना लंबित रहने के कारण क्षेत्र में भू-माफियाओं ने भी सक्रियता दिखाई। तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के कार्यकाल में कई अवैध कब्जे हटाए गए और कार्रवाई की गई, लेकिन स्कीम का समाधान अब तक नहीं हो पाया।

सीएम ने दिया था समाधान का भरोसा
20 जून को इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने विधायक महेंद्र हार्डिया ने स्कीम-171 का मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से आश्वासन दिया था कि रहवासियों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

15 दिन बाद भी नहीं बढ़ी प्रक्रिया
रहवासियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद अब तक आईडीए स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। न कोई बैठक हुई और न ही स्कीम को मुक्त करने की दिशा में कोई आधिकारिक निर्णय सामने आया है।

रहवासियों का कहना है कि उन्होंने शासन द्वारा निर्धारित सभी शर्तें पूरी कर दी हैं। अब वे केवल अपने प्लॉट पर निर्माण की अनुमति और स्कीम-171 से स्थायी मुक्ति चाहते हैं। उनके मुताबिक, यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

संबंधित समाचार

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

1 minute ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

18 minutes ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

40 minutes ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 1 hour ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 1 hour ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 2 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 2 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 2 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 20 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 20 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 20 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 20 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 20 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 20 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 20 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 20 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 20 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 20 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 20 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!