बारिश के बीच पहाड़ी से मलबा गिरा: चार दुकानें क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार देर रात भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। झूला पुल मार्ग पर राठौर धर्मशाला के नीचे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दुकानों में रखा सामान भी मलबे की चपेट में आ गया, जिससे दुकानदारों को हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
बंद थीं दुकानें, टली जनहानि
घटना के समय सभी दुकानें बंद थीं और दुकानदार अपने घर जा चुके थे। इसी कारण कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के समय होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
मलबे से दबा सामान, अफरा-तफरी का माहौल
मलबा गिरने से दुकानों के सामने और भीतर काफी मात्रा में मिट्टी और पत्थर भर गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दुकानदारों ने मांगा मुआवजा
पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि दुकान में रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।
संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने के साथ ही झूला पुल मार्ग और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!