खबर
Top News

एडीजी को जान से मारने की धमकी: कार से आए हथियारबंद बदमाश; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 मार्च 2026, 5:03 pm
शेयर करें:
एडीजी को जान से मारने की धमकी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह को धमकाने का मामला सामने आया है। उनके भोपाल स्थित त्रिलंगा इलाके के घर के बाहर कार से आए कुछ युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्रता की। घटना के बाद एडीजी ने पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और जान को खतरा होने की आशंका जताई।

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
यह पूरी घटना मंगलवार तड़के की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कुछ युवक कार से उतरकर घर के बाहर हंगामा करते नजर आ रहे हैं। एक युवक के हाथ में डंडा भी दिखाई दिया।

शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई
एडीजी द्वारा शाहपुरा थाने में शिकायत और सीसीटीवी फुटेज देने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी संतोष मरकाम के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम नितेश चौरसिया और रुद्राक्ष यादव हैं, जो भोपाल के ही निवासी हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आई वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गलत पते पर पहुंच गए थे, जिसके चलते विवाद की स्थिति बनी। दोनों आपस में दोस्त हैं और फिलहाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

विवादित फैसलों के बाद बढ़ी चर्चा
गौरतलब है कि हाल ही में एडीजी राजाबाबू सिंह ने पुलिस ट्रेनिंग में कुछ बदलाव किए थे, जिनमें रामचरितमानस के पाठ की शुरुआत और मदरसा छात्रों को कुरान के साथ गीता पढ़ने की सलाह शामिल थी। इसके अलावा पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में ‘दक्षिणामूर्ति स्तोत्र’ से दिन की शुरुआत के निर्देश भी दिए गए थे। इन फैसलों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर बहस छिड़ी हुई थी।

कोई सीधा विवाद सामने नहीं आया
हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों का एडीजी या उनके स्टाफ से कोई सीधा विवाद सामने नहीं आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

1 minute ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाबा की आरती में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

1 minute ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 17 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 17 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 17 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 18 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 18 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 18 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 18 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 18 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 18 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 18 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 18 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 19 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 19 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 19 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!