छात्रा के साथ छेड़छाड़: अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल में ही पदस्थ अतिथि शिक्षक पर लगा है।
छात्रा की शिकायत पर खातेगांव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी शिक्षक को कार्यमुक्त किया
रविवार को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए अतिथि शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया है।
अस्पताल परिसर में छात्रा के साथ की छेड़छाड़
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी के मुताबिक, घटना शनिवार को खातेगांव के अस्पताल परिसर में हुई थी। छात्रा उपचार के लिए अस्पताल पहुंची थी।
इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की।
घटना के बारे में बताने पर धमकाया
आरोप है कि उसने छात्रा को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर धमकाया। बाद में छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने स्वजन को पूरी बात बताई।
परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पीपल्यानानकार स्कूल में पदस्थ था आरोपी
स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जब्बार खान निवासी खातेगांव शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल्यानानकार में अर्थशास्त्र विषय पढ़ाता था।
वह संविदा शाला शिक्षक वर्ग-एक के तहत अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह करीब चार साल से स्कूल में अध्यापन कार्य कर रहा था।
शिक्षा विभाग ने जांच के बाद किया कार्यमुक्त
मामले में गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने बताया कि घटना गंभीर है।
जानकारी मिलते ही विभाग ने जांच शुरू की और घटना तथा गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी जुटाने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अतिथि शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!