खबर
Top News

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट: छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 नवंबर 2026, 6:54 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के धरमपुरी स्थित आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में रविवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता की तैयारियों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान ने महिला बाल विकास प्रभारी राजकुमारी ठाकुर और उनके पति सचिन कर्मा पर छात्रावास परिसर में घुसकर मारपीट करने, छात्राओं पर पत्थर फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान छात्राएं घबरा गईं और कई बच्चियां रोने लगीं। अधीक्षिका की शिकायत पर धरमपुरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रंगोली की तैयारी के बीच शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छात्रावास परिसर में रंगोली प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही थीं। अधीक्षिका कला चौहान छात्राओं के साथ आयोजन की व्यवस्था में जुटी थीं। कुछ छात्राएं कमरों में तो कुछ परिसर में रंगोली बना रही थीं।

इसी दौरान महिला बाल विकास प्रभारी राजकुमारी ठाकुर अपने पति सचिन कर्मा के साथ छात्रावास पहुंचीं। अधीक्षिका का आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते अचानक विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान राजकुमारी ठाकुर ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की और गला पकड़ लिया।

अधीक्षिका को बचाने आईं बच्चियों से भी मारपीट का आरोप
अधीक्षिका के साथ मारपीट होते देख छात्राएं उन्हें बचाने के लिए आगे आईं। आरोप है कि इस दौरान बच्चियों के साथ भी मारपीट की गई। छात्रावास में कार्यरत दो महिलाओं ने बीच-बचाव करते हुए विवाद शांत कराने की कोशिश की और आरोपियों को परिसर से बाहर जाने के लिए कहा।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने पत्थर उठाकर छात्रावास की ओर फेंकने शुरू कर दिए। कुछ पत्थर छात्राओं को भी लगे। अचानक हुए घटनाक्रम से छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। डरी-सहमी छात्राएं रोने लगीं। घटना से संबंधित वीडियो भी सामने आया है।

जातिगत टिप्पणी और जान से मारने की धमकी का आरोप
अधीक्षिका कला चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनके खिलाफ जातिगत टिप्पणी की गई और अपशब्द कहे गए। आरोपियों ने उन्हें छात्रावास से हटवाने की धमकी भी दी।

अधीक्षिका के अनुसार, जाते समय उन्हें अकेले मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया है।

पहले से चल रहा विवाद, न्यायालय में विचाराधीन मामला
बताया जा रहा है कि अधीक्षिका और आरोपित पक्ष के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इससे संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अधीक्षिका का आरोप है कि इसी रंजिश के कारण छात्रावास में आकर उनके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद अधीक्षिका ने धरमपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की सत्यता और घटना में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल आरोपित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छात्रावास परिसर में छात्राओं की मौजूदगी के दौरान हुई इस घटना ने बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस समय बच्चियां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम की तैयारी कर रही थीं, उसी दौरान विवाद और कथित पथराव से वे भयभीत हो गईं। अब पुलिस जांच के साथ छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी सामने आई है।

संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस
Top News

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

about 1 hour ago
छात्रा के साथ छेड़छाड़
Top News

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

about 1 hour ago
रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त
Top News

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

about 2 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा
Top News

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

about 2 hours ago
नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज
Top News

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

about 2 hours ago
किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी
Top News

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक
Top News

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

about 2 hours ago
दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा
Top News

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

about 3 hours ago
दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा
Top News

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

about 3 hours ago
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Top News

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी
Top News

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

about 3 hours ago
आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया
Top News

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

about 3 hours ago
4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता
Top News

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

about 4 hours ago
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली
Top News

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

about 4 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

about 4 hours ago
खुद घोंटा लोकतंत्र का गला
Top News

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!