रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त: इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल लोक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तावित रेलवे स्टेशन से महाकाल लोक तक के रोप-वे प्रोजेक्ट में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। 199 करोड़ रुपए में दिया गया पुराना ठेका निरस्त किया गया है।
नया टेंडर किया गया जारी
परियोजना के लिए 258.37 करोड़ रुपए का नया टेंडर जारी किया गया है। केंद्र सरकार की योजना के तहत नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) रेलवे स्टेशन से महाकाल लोक तक रोप-वे का निर्माण करा रहा है।
इसके लिए ओडिशा की कंपनी मेसर्स इंफ्रा इंजीनियर्स को 199 करोड़ रुपए में ठेका दिया गया था। कंपनी ने काम शुरू कर कुछ निर्माण गतिविधियां भी की थीं, लेकिन निर्धारित गति से काम आगे नहीं बढ़ पाया।
इसके चलते एनएचएलएमएल ने ठेका टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है। फिलहाल इसे निरस्त करने की औपचारिक प्रक्रिया चल रही है। कंपनी को टर्मिनेशन पत्र जारी होने के बाद नए टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
अब कंपनी अपने खर्च पर बनाएगी और चलाएगी रोप-वे
नए टेंडर में BOT (बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) मॉडल अपनाया गया है। इसके तहत ठेका लेने वाली कंपनी अपने खर्च पर रोप-वे का निर्माण करेगी।
निर्माण पूरा होने के बाद वह निर्धारित अवधि तक इसका संचालन भी करेगी। इस दौरान यात्रियों से मिलने वाले शुल्क के जरिए कंपनी अपनी लागत और कमाई की भरपाई करेगी।
तय अवधि पूरी होने के बाद रोप-वे परियोजना सरकार को हस्तांतरित कर दी जाएगी। इस मॉडल में सरकार को निर्माण के लिए सीधे बजट खर्च नहीं करना होगा।
जीएसटी और नए एसओआर से बढ़ी परियोजना की लागत
नए टेंडर की राशि 258.37 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। एनएचएलएमएल के अधिकारियों के अनुसार, पुराने 199 करोड़ रुपए के टेंडर में 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने पर राशि करीब 235 करोड़ रुपए होती है।
इसके अलावा नए एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट्स) के अनुसार लागत में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, पुराने और नए टेंडर की वास्तविक लागत में करीब 20 करोड़ रुपए का अंतर है।
सिंहस्थ 2028 से पहले रोप-वे शुरू होना बड़ी चुनौती
नए टेंडर में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 18 महीने की समय-सीमा तय की गई है। इस हिसाब से परियोजना मई 2028 तक पूरी होने की संभावना है।
ऐसे में सिंहस्थ 2028 से पहले श्रद्धालुओं को रोप-वे की सुविधा मिल पाएगी या नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
परियोजना की समय-सीमा अब नए टेंडर के खुलने, कंपनी के चयन, वर्क ऑर्डर जारी होने और निर्माण कार्य शुरू होने की गति पर निर्भर करेगी।
यदि प्रक्रिया में देरी हुई तो सिंहस्थ से पहले रोप-वे शुरू करने की चुनौती और बढ़ सकती है।
संबंधित समाचार

एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस:बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!