एक महीने में 165 गुमशुदा लोगों को खोज लाई पुलिस: बिछड़े अपनों से मिले परिवारों के चेहरे खिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
किसी अपने के अचानक लापता हो जाने का दर्द परिवार ही समझ सकता है। दिन गुजरते हैं, लेकिन अपनों की वापसी की उम्मीद बनी रहती है।
ऐसे ही परिवारों के लिए झाबुआ पुलिस का अक्टूबर में चलाया गया विशेष अभियान राहत लेकर आया।
पुलिस ने एक महीने के भीतर 165 गुमशुदा लोगों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया।
लंबे समय से बिछड़े अपनों की वापसी से 165 परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
महिलाओं और युवतियों की तलाश को दी प्राथमिकता
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग और पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व और लगातार मॉनिटरिंग में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश की गई।
अभियान के दौरान महिलाओं और युवतियों की दस्तयाबी को विशेष प्राथमिकता दी गई।
पुलिस टीमों ने प्रत्येक मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की और परिजनों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा।
दूसरे राज्यों तक पहुंचीं पुलिस टीमें, पुराने मामले भी सुलझे
गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए पुलिस टीमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों तक पहुंचीं।
तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से कई मामलों में सफलता मिली।
इस अभियान की खास बात यह रही कि पुलिस ने वर्ष 2019 से लंबित कुछ पुराने गुमशुदगी के मामलों का भी निराकरण किया।
लंबे समय से अपनों की तलाश कर रहे परिवारों को भी इस दौरान राहत मिली।
नौ थानों की टीमों ने मिलकर संभाला मोर्चा
अभियान को सफल बनाने में जिले के सभी नौ थानों की पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इनमें झाबुआ, पेटलावद, थांदला, मेघनगर, राणापुर, काकनवानी, कालीदेवी, रायपुरिया और कल्याणपुरा थाना शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार की मॉनिटरिंग में टीमों ने आपसी समन्वय और लगातार प्रयासों से 165 लोगों को दस्तयाब किया।
पुलिस के अनुसार, यह अभियान केवल गुमशुदा लोगों की तलाश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लंबे समय से बिछड़े परिवारों को फिर से मिलाने की मानवीय पहल भी साबित हुआ।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, रंगोली बना रही बच्चियों के सामने अधीक्षिका से मारपीट:छात्रावास में मचा हड़कंप; बचाने पहुंचीं छात्राओं पर भी फेंके पत्थर

छात्रा के साथ छेड़छाड़:अतिथि शिक्षक गिरफ्तार; शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

रोप-वे का पुराना ठेका निरस्त:इस वजह से लिया फैसला; अब BOT मॉडल पर बनेगा, मई 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:तालाब किनारे टपरी से लाखों की अवैध शराब जब्त; दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो देखिये, धरमपुरी-मांडू मार्ग पर भीषण हादसा:ईको कार पलटने से तीन युवकों की मौत; दो घायल

नशामुक्ति केंद्र से ऐसे भाग निकले थे मरीज:दरवाजा तोड़कर निकले थे; युवक की मौत के बाद मची थी अफरा-तफरी, 30 सेकंड का नया वीडियो वायरल

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर से टकराई बारदान से भरी पिकअप; ड्राइवर की मौके पर मौत

किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व विजन-2026 की क्विज लॉटरी:जिले के तीन किसानों की चमकी किस्मत; किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी;

वीडियो देखिये, लोकगीत की धुन पर थिरके सांसद-विधायक:कलेक्टर भी नहीं रोक पाए खुद को; स्थापना दिवस समारोह में दिलचस्प नजारा

दोस्तों को सिर्फ साथ चलने को कहा:आदि कैलाश की पूरी यात्रा खुद संभाली; अब तिलक की यादें लेकर लौटे दोस्त

दिल्ली की फ्लाइट में सियासत का अनोखा नजारा:भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष साथ चले; पोहे-लड्डू और थेपलों ने घोली मिठास, शहर में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी, विमान में साथ बैठकर किया नाश्ता

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म:चॉकलेट लाने के बहाने बुलाता था आरोपी; मुंहबोला मामा गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्या बोले:मध्य प्रदेश और मेरी उम्र लगभग बराबर; मैंने अपनी आंखों से बदलते प्रदेश को देखा, स्थापना दिवस समारोह में सुनाए किस्से

वीडियो देखिये, मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साधी चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन; कई सवालों पर नहीं खुला मंत्री का मुंह

आखिरी टी-20 में हारी टीम इंडिया:न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से दी मात; भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की

4 हजार रुपए लेकर साइबर ठग को सौंप दिया बैंक खाता:5 राज्यों में हुई ठगी में इस्तेमाल हुआ अकाउंट; क्राइम ब्रांच ने आरोपी पर दर्ज किया केस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली:खड़गे बोले- पाताल से भी खोज लाएंगे; ममता ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियो देखिये, दीपावली से पहले पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान:संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त; अवैध पटाखों और कार्बाइड गन की तलाश में सघन चेकिंग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:खेत में लहलहा रही थी गांजे की फसल; ड्रोन से हुआ खुलासा, 41 लाख का माल जब्त

खुद घोंटा लोकतंत्र का गला:अब सड़कों पर बचाने का ढोंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!