खबर
Top News

12वीं के छात्र की मौत: कैंटीन में पेटीज खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; क्लासमेट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 2:38 pm
शेयर करें:
12वीं के छात्र की मौत

खुलासा फर्स्ट, जयपुर।
झोटवाड़ा स्थित महाराणा प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, लंच के दौरान छात्र ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खाई थी। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पेटीज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतक की पहचान प्रिंस सोनी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे लंच टाइम में प्रिंस ने स्कूल कैंटीन से पेटीज खरीदी थी। पेटीज खाने के बाद उसे अचानक परेशानी होने लगी और वह बेहोश हो गया।

क्लासमेट के अनुसार, पेटीज गले में अटकने के बाद प्रिंस पानी पीने के लिए गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके मुंह से झाग निकलने और होंठ नीले पड़ने की बात भी सामने आई है।

परिजनों ने स्कूल पर लगाया लापरवाही का आरोप
प्रिंस के चाचा ने आरोप लगाया कि स्कूल स्टाफ ने तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बजाय परिजनों को फोन कर स्कूल आने के लिए कहा। उनका कहना है कि स्कूल से करीब 100 मीटर की दूरी पर अस्पताल होने के बावजूद छात्र को समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया।

परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंस को निजी अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उसे मणिपाल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

स्कूल पहुंचकर परिजनों ने किया हंगामा
घटना के बाद गुरुवार को बड़ी संख्या में परिजन और अन्य लोग स्कूल पहुंचे। लोगों ने स्कूल प्रशासन और स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने स्कूल में लापरवाही के कारण छात्र की मौत होने की आशंका जताई है।

मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और अन्य परिस्थितियों की जांच करेगी। छात्र की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

7 minutes ago
रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 14 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 16 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 16 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 16 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 17 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 17 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 17 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 17 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 17 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 18 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 18 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 18 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 18 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 18 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 18 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 18 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 18 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!