खबर
Top News

मौत की झपकी: राजस्थान के दौसा में ऋषिकेश से इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की बस ट्रेलर से भिड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 4:00 pm
शेयर करें:
मौत की झपकी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तड़के हुआ दर्दनाक हादसा, छह जिंदा जल मरे, तो सिर में चोट आने से दो की मौत

बड़ी मात्रा में सिगरेट से भरे कार्टन रखे थे, सामान से ओवरलोड थी बस

नहीं खुला इमरजेंसी गेट, देर से पहुंचा रेस्क्यू या सुरक्षा में बड़ी चूक...आखिर आठ मौतों का जिम्मेदार कौन?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। ड्राइवर को झपकी लगने से ऋषिकेश से इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की एसी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी और कुछ ही सेकंड में आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

बस के भीतर सो रहे यात्री चीखते रहे, मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन आग उनसे कहीं ज्यादा तेज निकली। आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह यात्री जिंदा जल गए, जबकि दो ने गंभीर सिर की चोटों के कारण दम तोड़ दिया। कई यात्री गंभीर रूप से झुलसे हैं और कुछ यात्रियों का देर तक पता नहीं चल सका।

बताते हैं बस में बड़ी मात्रा में सिगरेट से भरे कार्टन रखे थे। सामान भी ओवरलोड था। ये बस हादसा महज एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी का भयावह चेहरा बनकर सामने आया है।

हादसे का सबसे दुखद पहलू ये कि घायल होकर गिरे यात्रियों पर चढ़कर कई यात्रियों ने अपनी जान बचाई। चूंकि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला था और रेस्क्यू दल देर से मौके पर पहुंचा था। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर आठ मौतों का जिम्मेदार कौन है?

बस चालक को झपकी आने से हादसा- जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब ढाई बजे दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र स्थित तनावड़ जीरो पॉइंट पर हुआ। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि बस चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बस सीधे ट्रेलर में जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रेलर दोनों आग के गोले में बदल गए। आग बुझने में करीब एक घंटा लगा और तीन घंटे बाद तक बस के भीतर जांच संभव नहीं हो सकी। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक अंदर सब्रकुछ राख हो चुका था।

लेकिन इस हादसे ने सबसे बड़ा सवाल राहत और बचाव व्यवस्था पर खड़ा कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों और बचे यात्रियों का दावा है कि हादसे की सूचना तुरंत पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग और एक्सप्रेसवे प्रबंधन को दे दी गई थी, फिर भी फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस काफी देर से मौके पर पहुंचीं।

नशे में थे, ड्राइवर-कंडक्टर
स्कीम 78 निवासी ईशा सिंह, भाई प्रदीप सिंह पंवार, महक मोहाने, कनक मोहाने और मुस्कान गोसर के साथ 18 जून को चार धाम यात्रा पर निकले थे। यात्रा पूरी होने पर कल ऋषिकेश से इंदौर आ रहे थे। हंस ट्रैवल्स की बस में बैठे। रास्ते में बस का चालक और कंडक्टर ने बस में शराब पी।

यह देखकर हम लोगों ने उन्हें टोका, लेकिन वह नहीं माने और आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। सौभाग्य से हम लोग हादसे में सकुशल बच गए। हालांकि हमारे मोबाइल फोन और सामान आग की भेंट चढ़ गया। सुबह हमने दौसा से प्राइवेट चार पहिया वाहन किया और इंदौर के लिए निकल गए। मृत लोगों के साथ हमारी सांत्वना है।

13 घायलों की हालत गंभीर
कई लोगों का कहना है कि यदि राहत दल समय पर पहुंच जाता तो मौत का आंकड़ा बड़ा नहीं होता। दौसा जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार 13 घायल गंभीर हैं। ट्रेलर चालक और खलासी भी गंभीर हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बस की डिक्की में सिगरेट के पैकेटों से भरे बॉक्स रखे थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोनों दावों की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। दौसा की जिला कलेक्टर सौम्या झा ने पूरे हादसे की जांच के लिए आठ सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी है। टीम को जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। टीम ड्राइवर की भूमिका, बस की फिटनेस, इमरजेंसी गेट, आग लगने की वजह, रेस्क्यू में हुई देरी और एक्सप्रेसवे की आपदा प्रबंधन व्यवस्था की जांच करेगी।

सांसद-विधायक ने खड़े किए सवाल... हादसे के बाद बस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग गंभीर हैं। तेज रफ्तार के कारण ऐसे हादसे हो रहे हैं।

एसी बसों में इस तरह की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। सरकार को इस दिशा में काम करना चाहिए। दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने दावा किया कि आग लगने के बाद बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला, जिसके कारण कई यात्री बाहर नहीं आ सके।

राज्यपाल ने भी शोक व्यक्त किया... राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

सबसे बड़ा सवाल
आठ लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन हादसा अब सिर्फ दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की जवाबदेही का मामला बन गया है। जांच रिपोर्ट आने में समय लगेगा, मगर जलती बस और मदद का इंतजार करते यात्रियों की चीखें कई ऐसे सवाल छोड़ गई हैं, जिनका जवाब अब प्रशासन, परिवहन विभाग और एक्सप्रेसवे प्रबंधन तीनों को देना होगा।

आग का गोला बन गई बस
धार के सुवासरा निवासी योगिनी ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि वह हरिद्वार से लौट रही थी। हादसे के समय गहरी नींद में थी। अचानक जोरदार धमाके की आवाज से नींद खुली। आंख खुलते ही देखा तो बस में चीख-पुकार मची थी और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था।

मैं किसी तरह लोगों के ऊपर चढ़ते हुए बस से बाहर निकली। इसके कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ और पूरी बस आग का गोला बन गई। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो शायद मैं भी जिंदा नहीं बचती।

कौन देगा इन सवालों के जवाब?
क्या चालक की झपकी ने आठ लोगों की जान ली?

क्या इमरजेंसी गेट ने काम किया होता तो लोग बच सकते थे?

क्या फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस समय पर पहुंचतीं तो मौत का आंकड़ा कम होता?

क्या एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्यवस्था सिर्फ कागजों में है?

अगर बस में ज्वलनशील सामान था तो उसकी जांच पहले क्यों नहीं हुई?

और सबसे बड़ा सवाल... आधुनिक कहलाने वाले एक्सप्रेसवे पर आखिर यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

दो बहनें गंभीर, एक अभी भी लापता
पिछले शनिवार को ही तीन बहनें भूमि भोर (20) मेघदूत नगर, ममेरी बहन दिशा पिता संजय केसरी (21) निवासी अंबे नगर, चचेरी बहन लीजा पिता महेश भोर (25) निवासी सांई श्रद्धा कॉलोनी (बर्फानी धाम) अपने दोस्तों के साथ मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने गए थे।

प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता भारत भोर को अलसुबह जैसे ही हादसे की सूचना मिली वे दौसा के लिए निकल गए। वहीं, हादसे की सूचना लगने के बाद से ही भूमि के दादा प्रदीप भोर और दादी गंगा भोर का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे भाई दक्ष भोर ने बताया कि एलएनसीटी कॉलेज में पढ़ाई करने वाली बहन भूमि का पता नहीं चला है, लीजा और दिशा गंभीर घायल हैं।

ये 13 यात्री गंभीर घायल
1. याचिका (7), पिता दीपक तंवर, निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर

2. नेहा (26), निवासी ओंकारेश्वर के पास, इंदौर

3. दिशा (19), पिता संजय, निवासी नंदा नगर, इंदौर

4. सुवानंद (25), पिता राजेश, निवासी सुदामा नगर, इंदौर

5. प्रदीप (26), पिता नरेंद्र, निवासी इंदौर

6. महक (22), पिता महेश, निवासी इंदौर

7. योगानी (21), पिता सेलेन्द्र, निवासी इंदौर

8. जितेंद्र पांडे (45), निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी

9. अभिनव पांडे (13), पिता जितेंद्र पांडे, निवासी दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी

10. विशुलाल (65), पिता बलवंत सिंह, निवासी भिलसेड़ी, मध्य प्रदेश

11. शिखा (31), निवासी नीम का थाना, सीकर (राजस्थान)

12. चंद्रप्रकाश (66), पिता हीरालाल, निवासी डबरा, मध्य प्रदेश

13. दिव्या (25), पिता दीपक, निवासी बड़वाह, मध्य प्रदेश

चार यात्री अब भी लापता
निर्मला पति चंद्रप्रकाश, निवासी इंदौर

प्रियंका (33) पति जितेंद्र पांडे, निवासी बड़वाह

भूमि (20) पिता भारत भोर, निवासी बजरंग नगर, इंदौर

दीपू (60) पिता नरवत सिंह, निवासी रामपुरा कला, सीहोर (मध्य प्रदेश)

मैं बच गया, लेकिन पत्नी का पैर सीट में फंस गया
पत्रकार चंद्रप्रकाश गुप्ता निवासी गोपुर चौराहा भी पत्नी निर्मला के साथ चारधाम यात्रा पर गए थे। आग लगने के बाद बस धुएं से भर गई। उनकी पत्नी का पैर सीट में फंस गया था। वह बेहोश हो गई थी। करीब एक घंटे तक कोई सरकारी सहायता मौके पर नहीं पहुंची।

लोग बस के अंदर तड़पते रहे और बाहर खड़े लोग बेबसी से सब कुछ देखते रहे। पुणे में प्रालि कंपनी में काम करने वाले बेटे मयंक गुप्ता ने खुलासा फर्स्ट को बताया कि हम तीन भाई-बहन है। बड़ी बहन प्रियंका डॉक्टर है। छोटी बहन दीपांशी विदिशा में डिप्टी कलेक्टर है।

देर रात पिता चंद्रप्रकाश ने फोन कर मुझे हादसे की सूचना दी। मां के न मिलने की बात भी उन्होंने बताई। मैं इंदौर आ गया हूं। वहीं, बड़ी बहन डॉ. प्रियंका भी दौसा पहुंच गई है।

छोटी बहन दीपांशी जाने वाली है। बस में कई लोग पूरी तरह जल गए हैं। जयपुर से डॉक्टरों की टीम दौसा के लिए निकल गई है, अब जो नहीं मिल रहे हैं डीएनए रिपोर्ट के आधार पर उनकी पहचान होगी।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 14 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 14 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 14 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 15 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 15 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 15 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 15 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 15 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 15 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 15 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 15 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 15 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 15 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 15 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 15 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 15 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 16 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 16 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 16 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!