भारी बारिश के बीच जानलेवा लापरवाही: उफनती नदी में यात्रियों से भरी बस उतारी; प्रदेश में पांच की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही कई जिलों में नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, खरगोन जिले के भगवानपुर क्षेत्र में एक निजी यात्री बस चालक ने उफनती नदी पर बने डूबे हुए पुल से यात्रियों से भरी बस निकाल दी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
तेज बहाव के बीच बस निकालने का जोखिम
वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी का पुल पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है और तेज बहाव जारी है। इसके बावजूद चालक ने बस को पुल पर उतार दिया।
बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जो पूरे समय सहमे हुए दिखाई दिए। यदि बस का संतुलन बिगड़ता या बहाव और तेज होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मानसून के दौरान डूबने वाले पुलों और रपटों पर आवाजाही रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश हर वर्ष जारी किए जाते हैं, लेकिन वायरल वीडियो से सुरक्षा इंतजामों की पोल खुलती नजर आ रही है।
अब लोगों की मांग है कि बस चालक और वाहन संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।
प्रदेशभर में बारिश का असर, कई जगह हादसे
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच कई जिलों से जनहानि और जलभराव की खबरें भी सामने आई हैं। हरदा में आकाशीय बिजली गिरने से किसान प्रदीप राठौर (32) की मौत हो गई।
खरगोन में बिजली गिरने से राधेश्याम (30) और केनू (30) की जान चली गई। बैतूल के चिचोली क्षेत्र में चंपा नदी के उफान में बाइक समेत बह गए राजेश बिहारे और दद्दू धुर्वे के शव मंगलवार सुबह बरामद किए गए।
देवास में तेज बारिश के दौरान दो युवतियां स्कूटी समेत नाले में गिर गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। सीहोर, डिंडोरी, मैहर, बालाघाट और सतना समेत कई जिलों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित रहा।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, सागर, दमोह, छतरपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान डूबे हुए पुल, रपट और उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें। मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रुकें और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें, क्योंकि थोड़ी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!