शराब दुकान पर खूनी विवाद: चाकू मारकर की युवक की हत्या; दो आरोपी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को शराब दुकान पर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सिद्धार्थ नगर स्थित एक वाइन शॉप पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद
गांधी नगर एसीपी निधि सक्सेना के अनुसार, सिद्धार्थ नगर निवासी हेमंत उर्फ हेमू जाट (39) पिता राजेंद्र जाट वाइन शॉप पर अपने परिचित कृष्णा पाटिल और राजेश चौहान के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर हिंसक झगड़े में बदल गई।
चाकू से किए तीन-चार वार
विवाद बढ़ने पर आरोपी कृष्णा पाटिल ने चाकू निकालकर हेमंत पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल हेमंत को तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शराब दुकान के आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
दोनों आरोपी हिरासत में
वारदात के बाद आरोपी कृष्णा पाटिल और उसका साथी राजेश चौहान मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक हेमंत ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके खिलाफ पूर्व में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी कृष्णा पाटिल को पुलिस आदतन अपराधी बता रही है।
मां से कहा था- "थोड़ी देर में लौट आऊंगा"
मृतक की मां मीना जाट ने बताया कि सोमवार सुबह हेमंत घर से निकलते समय कहकर गया था कि वह चौराहे तक जा रहा है और थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। उन्होंने साथ चलने की इच्छा जताई थी, लेकिन हेमंत ने मना कर दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति घर पहुंचा और बताया कि हेमंत घायल हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचीं तो वहां केवल खून के निशान थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल जाने को कहा गया।
अस्पताल में बेटे को पुकारती रही मां
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान जब परिजन पहुंचे तो मां मीना जाट अपने बेटे को पुकारती रहीं। उन्हें उस समय तक यह जानकारी नहीं थी कि हेमंत की मौत हो चुकी है। अस्पताल में मौजूद लोगों का माहौल भी भावुक हो गया। हेमंत के दोनों बच्चे कनक और मुस्कान भी अस्पताल पहुंचे।
परिवार के अनुसार दोनों को अभी घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। परिजनों ने बताया कि हेमंत की दोनों पत्नियों का पहले ही निधन हो चुका है और अब दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!