खबर
Top News

समोसे में निकला मरा हुआ कॉकरोच: युवक ने वीडियो बनाया; सीएम हेल्पलाइन और खाद्य सुरक्षा विभाग से की शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 12:33 pm
शेयर करें:
समोसे में निकला मरा हुआ कॉकरोच

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक दुकान से खरीदे गए समोसे में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि गरमा-गरम समोसा खाने के दौरान उसके एक टुकड़े में कॉकरोच दिखाई दिया।

दुकानदार को इसकी जानकारी दी
उसने तुरंत इसका वीडियो बनाया और दुकानदार को इसकी जानकारी दी। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन और खाद्य सुरक्षा प्रशासन से की गई है। घटना सोमवार को चिकमंगलूर चौराहा स्थित श्रम शिविर के पास की बताई जा रही है।

रतलाम नमकीन दुकान से समोसा खरीदा
इंदौर निवासी पीयूष मौर्य बारिश के दौरान यहां रुके थे। उन्होंने पास की रतलाम नमकीन दुकान से समोसा खरीदा। समोसे का एक टुकड़ा खाते ही उन्हें उसके अंदर मरा हुआ कॉकरोच नजर आया।

दुकानदार बोला- इंसान से गलती हो जाती है
पीयूष के मुताबिक, उन्होंने समोसे का वीडियो बनाकर दुकानदार को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि दुकानदार ने कहा कि कॉकरोच गलती से आ गया होगा। उसने यह भी कहा कि वीडियो बनाना है तो बना लो, इंसान से गलती हो जाती है।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ देर बहस भी हुई। बाद में दुकानदार ने भी शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पीयूष ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई।

साफ-सफाई पर उठे सवाल
समोसे में कॉकरोच मिलने की शिकायत के बाद दुकान में खाद्य सामग्री की साफ-सफाई, भंडारण और रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है।

कार्रवाई की बात कही
शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। अब विभाग की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थ में कॉकरोच कैसे पहुंचा और दुकान के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

संबंधित समाचार

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

1 minute ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

7 minutes ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

32 minutes ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

34 minutes ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

36 minutes ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

37 minutes ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

40 minutes ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

43 minutes ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

about 1 hour ago
अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल
Top News

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 1 hour ago
हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

about 1 hour ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 1 hour ago
चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस
Top News

चाकूबाज बदमाशों का निकाला जुलूस:घटनास्थल पर ले जाकर पुलिस ने सिखाया सबक

about 1 hour ago
कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर
Top News

कोकीन के नशे का गढ़ बनता इंदौर:पुलिस को उम्मीद; शौकीन रईसजादों के नामों का होगा खुलासा

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की डेयरी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का घी और वेजिटेबल फैट जब्त; अलग-अलग उत्पादों के लिए सैंपल

about 1 hour ago
गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र
Top News

गणेश पंडाल में करंट की चपेट में आया छात्र:अस्पताल में मौत; घर लौटते समय हुआ हादसा, बचाने पहुंचे दोस्तों को भी लगा झटका

about 2 hours ago
डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक
Top News

डिजिटल क्रांति ‘कैश’ का ब्रेक:यूपीआई लेनदेन कम हुआ; रोज 4 करोड़ के ट्रांजेक्शन कम

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल
Top News

देखिये वीडियो, सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर बवाल:कॉलेज में फिल्मी गानों पर डांस करती दिखीं छात्राएं; प्रिंसिपल की मौजूदगी में हुआ आयोजन

about 2 hours ago
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज
Top News

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज:दो दिन भारी बारिश का अलर्ट; आज इन जिलों में चेतावनी

about 2 hours ago
किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला
Top News

किसानों के नाम पर करोड़ों का पॉलीहाउस लोन घोटाला:बिना निर्माण निकाली रकम; EOW ने 11 लोगों पर दर्ज किया केस

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!