डिलीवरी बैग में मिली लाश: तीन-चार दिन पुराना शव; पहचान नहीं, हत्या-लूट के एंगल से जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
सोहागी पहाड़ के जंगल में शुक्रवार को एक डिलीवरी बैग के अंदर करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बैग से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग खोला तो उसमें शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चों और चरवाहों ने पहाड़ के सुनसान इलाके में एक बैग पड़ा देखा। दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
डिलीवरी बैग ने बढ़ाया शक
शव जिस बैग में मिला, वह डिलीवरी बैग बताया जा रहा है। इसी वजह से पुलिस यह पता लगा रही है कि मृतक किसी डिलीवरी एजेंसी से जुड़ा था या बैग का इस्तेमाल सिर्फ शव छिपाने के लिए किया गया। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।
हत्या-लूट की आशंका, जांच में कई एंगल
पुलिस लूट के बाद हत्या और शव को सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में फेंके जाने की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतक की पहचान करना और घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ना है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!