खबर
Top News

बेटियां धुएं में उड़ा रहीं संस्कार: प्रतिष्ठित स्कूल की हैं छात्राएं; नाबालिगों को दुकान वाले बेच रहे सिगरेट-पाउच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अप्रैल 2026, 3:41 pm
शेयर करें:

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर
जिन छात्राओं पर माता-पिता के घर को संस्कारित और शिक्षित करने की जिम्मेदारी होती है, वो अपने संस्कारों को यूं धुएं में उड़ाती नजर आएं तो क्या कहेंगे? राजमोहल्ला के एक प्रतिष्ठित स्कूल की नाबालिग छात्राओं का ऐसा ही एक वीडियो खुलासा फर्स्ट को मिला है, जो बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे पर कालिख पोत रहा है।

जिन बेटियों के लिए सारा सिस्टम रात-दिन चिंतित रहता है, उनमें से कुछ बेटियां इंदौर की मेनरोड पर एक पान की दुकान पर सरेआम सिगरेट लेकर उसे लाइटर से जलाते और बड़ी बेफिक्री से फूंकते देखी गईं। उन्हें देखकर देवी अहिल्या के शहर इंदौर का हर संजीदा बाशिंदे का सिर शर्म से झुक गया।

ये वीडियो एयरपोर्ट रोड अखंड धाम स्थित पान की दुकान का है। राजमोहल्ला के वैष्णव कन्या विद्यालय स्कूल की ड्रेस में ऐसी ओछी हरकत कर घर-परिवार, समाज और शहर को लजाने वाली ये छात्राएं भी इसी स्कूल की हो सकती हैं। वे एक एक्टिवा स्कूटर पर पान की दुकान पर आई, छात्राएं इतनी रंगीन मिजाजी का प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे लगता है कि वो सिगरेट की शौकीन हैं।

उन्हें दुकान पर आए अन्य किसी व्यक्ति से न तो कोई डर है और न कोई झिझक। न सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति से उन्हें कोई शर्म महसूस हो रही है। उनका अंदाज इतना निराला है, जैसे वो आदतन चेन स्मोकर हों। इस वीडियो में दो छात्राएं हैं और दोनों स्कूल यूनिफार्म में होने के साथ-साथ कंधे पर बैग भी लटकाए हैं। दोपहर के वक्त शूट किए गए किसी संजीदा शहरी द्वारा इस वीडियो में दोनों छात्राओं को देखकर लगता है कि वे स्कूल छूटने के बाद घर (या कहीं और) जाते वक्त पान की दुकान पर रुककर सिगरेट फूंक रही हैं।

दाएं हाथ की अंगुलियों के बीच सिगरेट को फंसाए छात्राएं बाद में स्कूटर पर बैठकर बड़ी बेफिक्री से चली जाती हैं। जिन लोगों ने छात्राओं की ऐसी हरकत देखी, उनका दिल रो उठा। एक ओर तो सरकार से लेकर घर-परिवारों तक छात्राओं की शिक्षित करने की बात की जा रही है, तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन छात्राओं ने समस्त छात्राओं का तो अपमान किया है, पूरे समाज और इंदौर की गरिमा पर दाग लगाया है।

कौन सोच सकता है कि स्कूली छात्राएं इतनी बेशर्मी से यूं दुकान से सिगरेट खरीदकर बेफिक्री से जलाकर पीते हुए मेनरोड पर जाती नजर आएंगी। चूंकि स्कूटर का नंबर इंदौर का है, इसलिए ये नहीं लगता कि ये छात्राएं बाहर की होंगी। ये इंदौर की ही हैं और अपने पिता के सपनों, आकांक्षाओं के साथ उनकी प्रतिष्ठा, गरिमा और सम्मान को यूं सिगरेट के धुएं में उड़ाकर चली गईं।

इन छात्राओं का जो अंदाज है, उससे लगता है कि वो रोजाना ही ऐसी हरकत करती होंगी। वो पिता जो किसी तरह पेट काटकर पैसा जमाकर उन्हें पढ़ाता-लिखाता होगा, वो ही जानता है कि बेटी को पढ़ाने के लिए वो कितने एडजस्टमेंट करता होगा, कितने ताने-गालियां सुनता होगा तो इसलिए कि किसी तरह उसकी बेटी पढ़-लिखकर काबिल बन जाए तो उसकी सारी मेहनत सफल हो जाएगी, लेकिन उसे क्या पता कि उनकी बेटी उसके अरमानों को यूं धुएं में उड़ा रही हैं।

सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीने पर रोक लेकिन...
एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने पर्यावरण की शुद्धता के मद्देनजर धूम्रपान पर रोक लगाई है, लेकिन चौराहों-चौराहों पर हेलमेट के लिए वाहन चालकों को रोकने में मशगूल पुलिस को इस तरह सार्वजनिक रूप से सिगरेट का धुआं उड़ाते लोग नहीं दिखते।

ये दोनों छात्राएं 18 वर्ष से भी कम नजर आ रही हैं, इस लिहाज से उनका लाइसेंस नहीं बन सकता, लेकिन वे धड़ल्ले से सिगरेट फूंकते हुए स्कूटर पर जा रही हैं और वो भी एयरपोर्ट रोड पर। जिस जगह का ये मामला है, वहां से चौराहा ज्यादा दूर नहीं है, जहां बैरिकेड लगाकर पुलिस अक्सर चेकिंग अभियान चलाती है, लेकिन उनकी ही नाक के नीचे छात्राएं यूं सिगरेट पीती हुई जाती हैं, उन्हें नहीं दिखता। या उन्हें तो सिर्फ बिना हेलमेट का वाहन चालक ही नजर आता है।

पुलिस प्रशासन दिखाए सख्ती... पान की दुकानों से कम उम्र के बच्चों और स्कूली छात्र-छात्राओं को सिगरेट, पान, तंबाकू, पाउच आदि देने पर रोक लगाने के सख्ती से प्रयास करना चाहिए। वैसे, ऐसा नियम है कि बच्चों को कोई भी तंबाकू उत्पाद नहीं दिया जा सकता, लेकिन इसका पालन करने की फुर्सत किसी भी अधिकारी को नहीं है।

न पुलिस और न प्रशासन के अधिकारी को। अधिकारियों को इस नियम का सख्ती से पालन कराना चाहिए। खुलासा फर्स्ट का मकसद किसी की प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज में तेजी से फैल रही इस बुराई की ओर ध्यान दिलाना है। हम स्कूली छात्राओं की पहचान का खुलासा नहीं कर रहे है। ये वीडियो खुलासा फर्स्ट के पास पूर्णत: सुरक्षित है।

संबंधित समाचार

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

5 minutes ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

9 minutes ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

12 minutes ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

12 minutes ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

23 minutes ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

25 minutes ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

26 minutes ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

32 minutes ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

42 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 1 hour ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 1 hour ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 1 hour ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 1 hour ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 1 hour ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 1 hour ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 1 hour ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!